Home राज्यजम्मू और कश्मीर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से ही वोटिंग जारी, 24 सीटों पर डाले जा रहे वोट

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से ही वोटिंग जारी, 24 सीटों पर डाले जा रहे वोट

by Rashmi Rani 18 September 2024, 10:30 AM IST (Updated 18 September 2024, 11:48 AM IST)
18 September 2024, 10:30 AM IST (Updated 18 September 2024, 11:48 AM IST)
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से ही वोटिंग जारी, 24 सीटों पर डाले जा रहे वोट

J&K Assembly Election 2024 : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से ही वोटिंग जारी है.

J&K Assembly Election 2024 : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से ही वोटिंग जारी है. जम्मू-कश्मीर की 24 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान जारी है. मतदान केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. सभी वोटिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

मतदान केंद्रों पर लोग कतार में खड़े नजर आ रहे हैं. मौके पर भारी सुरक्षा बल को तैनात किया गया है.

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है. कश्मीर में 16 और जम्मू में 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान जारी है.

किश्तवाड़ के मतदान केंद्र पर लोगों ने वोटिंग शुरू कर दी है.

पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़ें : J&K Voting Live: जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की साख भी दांव पर

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?