Home Latest News & Updates सड़कों पर संग्राम: 29 विधायकों संग सड़कों पर उतरी BJP, फूंका उमर का पुतला, पुलिस ने रोका रास्ता

सड़कों पर संग्राम: 29 विधायकों संग सड़कों पर उतरी BJP, फूंका उमर का पुतला, पुलिस ने रोका रास्ता

by Live Times 17 August 2026, 1:53 PM IST (Updated 17 August 2026, 2:45 PM IST)
17 August 2026, 1:53 PM IST (Updated 17 August 2026, 2:45 PM IST)
सड़कों पर संग्राम: 29 विधायकों संग सड़कों पर उतरी भाजपा, फूंका उमर अब्दुल्ला का पुतला, पुलिस ने रोका रास्ता

BJP Protest: जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के दो साल पूरे होने के बाद भाजपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा के सभी 29 निर्वाचित विधायकों की अगुवाई में जम्मू में जोरदार विरोध मार्च निकाला गया. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सचिवालय का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और उमर सरकार का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया.

चुनावी वादे भूलने का आरोप

जम्मू की सड़कों पर सोमवार को भाजपा के विरोध प्रदर्शन का जोरदार असर देखने को मिला. हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे. भाजपा का आरोप है कि सरकार को सत्ता में आए दो साल का समय बीत चुका है, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए कई अहम वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं. इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रदेश भाजपा के सभी 29 विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सचिवालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़े.

सचिवालय घेराव की कोशिश नाकाम

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. सचिवालय की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई थी और भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई. जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग पर रोक दिया. इस दौरान भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी. प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वादा खिलाफी का आरोप लगाया. भाजपा ने युवाओं के लिए रोजगार, बिजली-पानी की समस्या, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की मांगों और बेंगलुरु एंट्री से जुड़े मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा.

जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी सरकार

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उमर अब्दुल्ला सरकार का पुतला भी फूंका. भाजपा नेताओं का कहना है कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ सरकार को चुना था, उन उम्मीदों पर सरकार खरी नहीं उतर पाई है. भाजपा ने साफ किया कि इन मुद्दों को लेकर पार्टी सड़क से सदन तक सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी. वहीं, इस विरोध प्रदर्शन ने जम्मू-कश्मीर की सियासत में सरकार और विपक्ष के बीच बढ़ते टकराव को एक बार फिर सामने ला दिया है. अब भाजपा के आरोपों पर उमर अब्दुल्ला सरकार की ओर से क्या जवाब सामने आता है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी.

आतंकियों पर शिकंजा! श्रीनगर में आतंकी मोहम्मद लतीफ भट के पोस्टर लगाए, लोगों से सहयोग की अपील

जम्मू-कश्मीर से रविंदर कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?