Home Latest News & Updates क्राइम सीन से कोर्ट तक की प्रक्रिया को लाइव समझेगी जनता: भोपाल में अमित शाह करेंगे भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन

क्राइम सीन से कोर्ट तक की प्रक्रिया को लाइव समझेगी जनता: भोपाल में अमित शाह करेंगे भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन

by Nitin Thakur 2 October 2026, 9:23 PM IST
2 October 2026, 9:23 PM IST
क्राइम सीन से कोर्ट तक की प्रक्रिया को लाइव समझेगी जनता: भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह करेंगे भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन

Bhopal Police Exhibition: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नागरिकों को नए न्याय कानूनों, आधुनिक पुलिसिंग और वैज्ञानिक अन्वेषण की कार्यप्रणाली से रूबरू कराने के लिए पांच दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. 3 से 7 अक्टूबर तक बीएचईएल दशहरा मैदान, गोविंदपुरा में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को करेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदर्शनी में अपराध की सूचना मिलने से लेकर घटनास्थल पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने, फॉरेंसिक जांच, अपराधियों की पहचान और न्यायालय तक साक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की पूरी प्रक्रिया को लाइव डेमो, 3D मॉडल, डिजिटल डिस्प्ले और वीडियो के माध्यम से बेहद सरल एवं रोचक तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा.

घटना से न्याय तक पूरी प्रक्रिया का होगा सजीव प्रदर्शन

प्रदर्शनी में दिखाया जाएगा कि डायल-112 या E-FIR के जरिए अपराध की सूचना मिलने के बाद पुलिस किस तरह तत्काल सक्रिय होती है. घटनास्थल पर थाना पुलिस के पहुंचने के साथ आवश्यकता के अनुसार फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की भूमिका को भी सजीव रूप में प्रस्तुत किया जाएगा. घटनास्थल से तकनीकी एवं वैज्ञानिक तरीकों से साक्ष्य और नमूने जुटाने, उन्हें सुरक्षित रखने तथा आगे की जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया भी प्रदर्शनी का प्रमुख हिस्सा होगी.

फॉरेंसिक जांच से अपराध के खुलासे तक

संकलित साक्ष्यों और घटनास्थल से मिले चिह्नों के तकनीकी परीक्षण तथा पुलिस प्रणालियों के माध्यम से उनके मिलान की प्रक्रिया को भी प्रदर्शित किया जाएगा. जरूरत के अनुसार साक्ष्यों को फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) और मेडिको-लीगल जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया को भी समझाया जाएगा. वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना को मजबूत करने तथा जांच के निष्कर्षों को न्यायिक प्रक्रिया के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की पूरी कार्यप्रणाली को भी आम नागरिकों के सामने रखा जाएगा.

क्राइम सीन का 3D मॉडल और लाइव डेमो होंगे खास आकर्षण

प्रदर्शनी में तैयार किए गए क्राइम सीन के 3D मॉडल, डिजिटल डिस्प्ले, वीडियो और लाइव डेमो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे. घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने से लेकर उनकी वैज्ञानिक जांच तक की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझाया जाएगा. इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए ‘सेफ क्लिक अभियान’ और ऑनलाइन ई-जीरो एफआईआर की जानकारी भी नागरिकों को दी जाएगी.

प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश पुलिस के नागरिक केंद्रित अभियानों को भी प्रमुखता दी जाएगी. ऑपरेशन मुस्कान, महिला हेल्प डेस्क और ‘Say No to Drugs’ जैसे अभियानों के माध्यम से पुलिस की जनसरोकार वाली भूमिका को प्रदर्शित किया जाएगा. प्रदर्शनी में यह भी बताया जाएगा कि किस तरह पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया से शुरू होने वाली कार्रवाई वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन, फॉरेंसिक परीक्षण और तकनीकी जांच के माध्यम से आगे बढ़ते हुए न्यायिक प्रक्रिया तक पहुंचती है.

मोहन कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: MP में 24,500 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मंजूरी

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?