MP News : मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार 21 अगस्त को जारी आदेशों के अनुसार कई जिलों के जिला पंचायत CEO, निगम आयुक्त और उप सचिव स्तर के अफसरों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं. यह प्रशासनिक सर्जरी अधिकारियों के कार्यप्रदर्शन को मुख्य आधार मानकर की गई है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार 2016 और 2018 बैच के कई प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है.
मध्य प्रदेश में एक के बाद एक नए घपले, अब 2000 करोड़ का चावल घोटाला आया सामने, खरगे ने किया हमला
इन अधिकारियों का बदला गया
- अक्षय कुमार तेम्रवाल (2018): जिला पंचायत दतिया के सीईओ पद से स्थानांतरित कर अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है.
- संघ प्रिय (2018): नगर निगम ग्वालियर आयुक्त के पद से ट्रांसफर कर जिला पंचायत सिंगरौली का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है.
- शेख चौधरी (2018): जिला पंचायत धार के सीईओ पद से ट्रांसफर कर अब नगर पालिक निगम ग्वालियर का आयुक्त नियुक्त किया गया है.
- संजना जैन (2016): अपर कलेक्टर मैहर के पद से हटाते हुए मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है.
- जगदीश कुमार गोमे (2016): जिला पंचायत सिंगरौली के सीईओ से स्थानांतरित कर जिला पंचायत सागर के सीईओ का दायित्व सौंपा गया है.
- ज्योति शर्मा (2018): जिला पंचायत देवास के सीईओ पद से स्थानांतरित कर उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन के रूप में पदस्थ किया गया है.
- अंजली जोसेफ (2018): जिला पंचायत हरदा के सीईओ पद से ट्रांसफर कर उप सचिव लोक निर्माण विभाग बनाया गया है.
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के फेरबदल
- अनुपमा चौहान: शाजापुर जिला पंचायत सीईओ के पद से स्थानांतरित कर हरदा जिले में अपर कलेक्टर की कमान सौंपी गई है.
- शैलेंद्र सिंह सोलंकी: सीधी जिला पंचायत सीईओ के पद से ट्रांसफर कर शाजापुर जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है.
- मेहताब सिंह गुर्जर: रीवा जिला पंचायत सीईओ के पद से हटाकर खनिज साधन विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है.
- गणेश कुमार जायसवाल: भोपाल जनसंपर्क संचालनालय में अपर संचालक के दायित्व से स्थानांतरित कर बैतूल जिला पंचायत का नया सीईओ बनाया गया है.
Investment Dialogue: मध्य प्रदेश को मिले 8635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार से अधिक रोजगार के अवसर
