Home Latest News & Updates ‘औरंगजेब की कब्र नहीं हटी तो…’ महाराष्ट्र में राजनीति हुई तेज, मकबरे में सीधी एंट्री पर लगा बैन; फोर्स तैनात

‘औरंगजेब की कब्र नहीं हटी तो…’ महाराष्ट्र में राजनीति हुई तेज, मकबरे में सीधी एंट्री पर लगा बैन; फोर्स तैनात

by Sachin Kumar 17 March 2025, 11:24 AM IST (Updated 17 March 2025, 11:29 AM IST)
17 March 2025, 11:24 AM IST (Updated 17 March 2025, 11:29 AM IST)
Aurangzeb Makbara Row

Aurangzeb Makbara Row : औरंगजेब को लेकर राजनीति तेज हो गई है और संभाजीनगर प्रशासन ने मकबरे के बाहरी फोर्स तैनात कर दी है. हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर कब्र नहीं हटी तो हम विरोध प्रदर्शन करेंगे.

Aurangzeb Makbara Row : महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले में औरंगजेब के मकबरे को हटाने को लेकर राजनीति तेज हो गई है और इसे हटाने को लेकर हिंदुत्व संगठन लगातार मांग कर रहे हैं. विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने औरंगजेब की कब्र को तोड़ने के लिए अपनी आवाज बुलंद कर दी है. हिंदू संगठनों ने सरकार को चेतावनी देनी शुरू कर दी है कि अगर कब्र नहीं हटाई जाती है तो वह ‘कारसेवा’ करेंगे. ऐसी धमकियों के बीच महाराष्ट्र पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया और औरंगजेब के मकबरे की चारों तरफ सिक्युरिटी बढ़ा दी है.

VHP ने आंदोलन करने की दी चेतावनी

संभाजीनगर प्रशासन ने मकबरे के बाहरी फोर्स तैनात कर दी है और अब सीधी एंट्री पर भी रोक लगा दी है. VHP और बजरंग दल का कहना है कि छत्रपति संभाजी नगर के खुल्दाबाद में स्थित औरंगजेब का मकबरा एक देश को तोड़ने वाला प्रतीक है और यह देश में सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का काम करता है. मकबरे को हटाने के लिए दोनों संगठनों ने पूरे राज्य में तहसीलदार और जिला कलेक्टर कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए प्लान बनाना शुरू कर दिया और चेतावनी दी है कि अगर इसको जल्द नहीं हटाया जाता है तो विरोध-प्रदर्शन सड़कों पर शुरू कर दिया जाएगा.

मकबरे को लेकर राजनीति तेज

औरंगजेब के मकबरे को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं और कई नेताओं ने यहां तक कह दिया है कि इस मकबरे को तोड़ देना चाहिए. शिवाजी महाराज की धरती पर इसका कोई काम नहीं है. वहीं, BJP विधायक राम कदम ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर औरंगजेब का महिमामंडन करने का आरोप लगाया. कदम ने आगे कहा कि कुछ लोग आक्रमणकारी औरंगजेब की प्रशंसा करने में लगे हुए हैं. इसी बीच पुलिस ने मकबरे की तरफ जाने वाले रास्ते पर प्रतिबंध लगा दिया है. पुलिस का मानना है कि अगर भीड़ मकबरे की तरफ बढ़ी तो हालात काफी बिगड़ सकते हैं. यह रास्ता अगले आदेश तक बंद रहेगा.

यह भी पढ़ें- कुर्स्क में यूक्रेन बढ़ाएगा अपनी ताकत! नए जनरल स्टाफ की नियुक्ति; सेना का होगा पुनर्गठन

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?