Home Latest News & Updates पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ से पहले लड़ाई का शोर, आपस में भिड़े NSUI-ABVP के समर्थक, 2 कार्यकर्ता घायल

पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ से पहले लड़ाई का शोर, आपस में भिड़े NSUI-ABVP के समर्थक, 2 कार्यकर्ता घायल

by Neha Singh 22 August 2026, 10:08 AM IST (Updated 22 August 2026, 11:25 AM IST)
22 August 2026, 10:08 AM IST (Updated 22 August 2026, 11:25 AM IST)
Chhatro Ki Goonj

ABVP-NSUI Clash: पुणे में शनिवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी का कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज” होने वाला है. लेकिन कार्यक्रम से पहले ही वहां नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (AVBVP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. शुक्रवार को इवेंट से पहले यूनिवर्सिटी हॉस्टल कैंपस में हिंसक झड़प हो गई, जिसके बाद 50 से 60 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. शुक्रवार को ABVP और NSUI के सदस्यों के बीच हुई झड़प के बाद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे (COEP) हॉस्टल कैंपस में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है.

2 कार्यकर्ता घायल

इस घटना के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कॉलेज कैंपस में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. विजय वडेट्टीवार, सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम ने धरना दिया. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. बताया जा रहा है कि इस झड़प में कांग्रेस के दो कार्यकर्ता घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए संचेती अस्पताल ले जाया गया, जहां कांग्रेस नेताओं ने घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद कहां से शुरु हुआ.

जबरन रजिस्टर कराने का आरोप

एक अधिकारी ने बताया कि ABVP सदस्य की शिकायत के आधार पर, 50 से 60 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धाराओं 115(2) (जानबूझकर मामूली शारीरिक चोट पहुंचाना), 189(1) (गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होना), 351(1) (आपराधिक धमकी) और दूसरे संबंधित प्रावधानों के तहत FIR दर्ज की गई है. शिकायत करने वाले ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता इंस्टीट्यूट की छात्राओं को ‘छात्रों की गूंज’ इवेंट के लिए रजिस्टर करने के लिए मजबूर कर रहे थे और उनमें से एक पर वीडियो स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने का दबाव बना रहे थे.

गाली-गलौज और मारपीट

शिकायत में कहा गया है कि ABVP के सदस्य मामले की जांच करने हॉस्टल गए थे, तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. इससे पहले, घटना के बाद हॉस्टल का दौरा करने वाले कांग्रेस के सीनियर नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया था कि ABVP के कार्यकर्ता दोनों छात्राओं को धमका रहे थे. महाराष्ट्र प्रदेश यूथ कांग्रेस (मीडिया डिपार्टमेंट) के प्रेसिडेंट अक्षय जैन ने कहा था कि यह घटना “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण” थी. उन्होंने कहा कि दोनों छात्राओं ने अपनी स्कॉलरशिप के मुद्दों पर चिंता जताई थी और ‘छात्रों की गूंज’ इवेंट का समर्थन किया था.

धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन के मुद्दे पर FIR की मांग; DCP से मीटिंग करने के बाद लिया फैसला

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?