Rahul Gandhi: लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे हैं. कांग्रेस नेता 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए लोगों के मामले में FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने इस मांग को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया और बाद में वहीं धरने पर बैठ गए.
VIDEO | Delhi: Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi sits on dharna at Parliament Street police station, demands registration of FIR over pellet injuries during July 20 protest.#RahulGandhi
— Press Trust of India (@PTI_News) August 21, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/ETNtIehkMk
पुलिस ने कॉल और ईमेल को किया नजरअंदाज
कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने साहिल लोचव पर पैलेट गन हमले के मामले में FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया. उन्होंने 14 तारीख को लिखित शिकायत दी थी. पुलिस ने उन्हें I/O नंबर तक नहीं दिया. उन्होंने 17 तारीख को फिर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनके ईमेल और कॉल को नजरअंदाज कर दिया. आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी पीड़ित के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे. DCP अभी भी न तो किसी जांच अधिकारी का नाम बता रहे हैं और न ही FIR दर्ज कर रहे हैं.

देश के बच्चों पर पैलेट गन चलवाई : कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के बच्चों पर पैलेट गन चलवाई है, जिससे साहिल को पैलेट लगने से आंख में गंभीर चोट आई. साहिल और उसकी मां लगातार पुलिस के पास जाकर FIR दर्ज कराने की मांग कर रहे थे, जिसे पुलिस नजरअंदाज कर रही थी. यही वजह है कि राहुल गांधी साहिल और उसकी मां के साथ पुलिस अधिकारियों से मिले और जांच की जानकारी मांगी.
पुलिस ने नहीं दी जांच संख्या
साहिल की कंप्लेन पर INVESTIGATION NUMBER ही नहीं दिया गया है, जिससे कि FIR दर्ज हो सके. साथ ही AIIMS से भी साहिल की MLC (Medico Legal Case) रिपोर्ट नहीं दी गई है, जिसको कि कंप्लेन और FIR में लगाया जा सके. ये सरासर अन्याय है. कांग्रेस ने आगे कहा कि अमित शाह और दिल्ली पुलिस सुन लें, ये तानाशाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. छात्रों के न्याय के लिए हम पूरी ताकत से लड़ते रहेंगे.
जंतर-मंतर के बाद जयपुर में बवाल, स्कूल का जायजा लेने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं और लोगों में झड़प
News Source: PTI
