Fire Breaks Out in Delhi: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. पांच मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं. इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 2 और मेंबर गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं.
कहां की है घटना?
पुलिस के मुताबिक, आग लगने की खबर रात करीब 2:31 बजे मिली. घटना तुगलकाबाद एक्सटेंशन की एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग की है. आग लगने के बाद देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया, जिससे कई लोग अंदर ही फंस गए. हालात इतने खराब हो गए कि लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया. मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल विभाग और लोकल लोगों ने मिलकर राहत और बचाव का काम शुरू किया. कड़ी मुश्किलों के बाद बिल्डिंग में फंसे आठ लोगों को सेफ बाहर निकाला गया. सभी को तुरंत सफदरजंग अस्पताल और एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया.
Noida की हाईराइज सोसायटी में लगी भीषण आग; सुबह-सुबह धुएं और लपटों से घबराए लोग
इन लोगों की गई जान
इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 28 साल के पंकज, उनकी 50 साल की मां गुड्डी और 20 साल की बहन सोनी के रूप में हुई है. तीनों बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर रहते थे. परिवार के बाकी दो मेंबर अभी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं. उनमें एक 18 साल की मोनी और उनकी 70 साल की नानी हैं. दोनों बुरी तरह से झुलस गए हैं और उनका इलाज जारी है. जांच में सामने आया है कि आग की शुरुआत बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर हुए शॉर्ट सर्किट से हुई हो सकती है. हालांकि, आग लगने की सही वजह को लेकर अभी जांच चल रही है.
चीखों से खुली नींद
घटना के आई विटनेस राजेंद्र कुमार ने बताया कि रात में मदद के लिए लोगों की चीख-पुकार सुनकर उनकी नींद खुली. बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि बिल्डिंग के अंदर खड़े दोपहिया वाहनों में आग लगी हुई थी. लेकिन आग से ज्यादा खतरनाक तेजी से फैल रहा धुआं था, जिसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया. राजेंद्र के मुताबिक, लोगों ने तुरंत एक ह्यूमन चेन बनाई और बाल्टियों से पानी पहुंचाकर लोगों को बाहर निकालने में मदद की. कुछ ही देर बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी पहुंच गईं और फंसे हुए लोगों को सेफ निकालने का काम शुरू किया. वैसे, ये हादसा ऐसे टाइम हुआ है जब एक हफ्ते पहले ही साउथ दिल्ली के मालवीय के एक बेड एंड ब्रेकफास्ट होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हुई थी. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं राजधानी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं.
News Source: PTI
Jaipur factory Fire: जयपुर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत और कई घायल
