Home Latest News & Updates भाजपा मिशन-2027 का बजा बिगुल, लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिया जीत का मंत्र

भाजपा मिशन-2027 का बजा बिगुल, लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिया जीत का मंत्र

by Dheeraj Tripathi 4 July 2026, 6:52 PM IST (Updated 4 July 2026, 6:53 PM IST)
4 July 2026, 6:52 PM IST (Updated 4 July 2026, 6:53 PM IST)
Nitin Nabin in Lucknow

Nitin Nabin in Lucknow: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी मोड में पूरी ताकत झोंक दी है. दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का मंत्र दिया. करीब सवा तीन घंटे चली मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ.

बैठक का सबसे बड़ा संदेश एकजुटता के साथ मिलकर काम करना रहा. इस दौरान कह गया कि कहीं कोई मतभेद नहीं, कोई बात है तो संगठन से चर्चा करें. सबसे बड़ा लक्ष्य और मंत्र है, बूथ जीतो, चुनाव जीतो.

2027 में 2017 से भी बड़ी जीत का लक्ष्य

लखनऊ एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत हुआ. कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच रोड शो निकला और इसके बाद प्रदेश मुख्यालय में संगठन की सबसे अहम बैठक शुरू हुई. करीब तीन घंटे पंद्रह मिनट चली बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष समेत प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे.

बैठक में इन बातों पर फोकस

बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आगामी विधानसभा चुनाव और पार्टी को लेकर खास संदेश दिया. उन्होंने बताया कि इस बार 2027 में 2017 से बड़ी जीत का लक्ष्य है. बैठक में इन बातों पर भी चर्चा हुई कि बूथ जीतो, चुनावी जीतो. बताया गया कि कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं. वहीं, बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया.

बैठक में सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया गया. वहीं, विपक्ष के पीडीए अभियान का जवाब देने की रणनीति भी बनाई गई. बैठक का फोकस साफ था कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतारना.

भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन- नितिन नबीन

सूत्रों और पार्टी नेताओं से हुई बातचीत में सामने आया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है और उसकी सबसे बड़ी ताकत बूथ का कार्यकर्ता है. उन्होंने बूथ जीतो, चुनाव जीतो का मंत्र देते हुए कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, जीत उतनी बड़ी होगी. उन्होंने सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, कानून व्यवस्था, गरीब कल्याण योजनाओं और युवाओं के लिए किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया.

बैठक में समाजवादी पार्टी के पीडीए अभियान का मुकाबला करने और विपक्ष के आरोपों का जवाब जनसंपर्क के जरिए देने की रणनीति पर भी चर्चा हुई. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया.

किसी कृत्रिम रणनीति की जरूरत नहीं

बैठक के बाद भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी को किसी कृत्रिम रणनीति की जरूरत नहीं है क्योंकि भाजपा का कार्यकर्ता पूरे साल जनता के बीच काम करता है. प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन में अनुशासन, समान सम्मान और टीम भावना का संदेश दिया. वहीं, प्रदेश मंत्री अनिल यादव ने कहा कि नई प्रदेश टीम को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया हैय

भाजपा का मानना है कि मजबूत संगठन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता और केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं के दम पर पार्टी 2027 में नया राजनीतिक इतिहास रचेगी. भाजपा ने साफ संकेत दे दिया है कि 2027 की चुनावी तैयारी अभी से पूरी रफ्तार के साथ शुरू हो चुकी है. संगठन को बूथ तक मजबूत करने, सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में लाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तय कर दी है. अब देखना होगा कि भाजपा की यह बूथ रणनीति विपक्ष की पीडीए राजनीति पर कितना असर डालती है.

JDU ने पंजाब में राजनीतिक पारी का किया आगाज, विधानसभा चुनाव से पहले पेश किया रोडमैप

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?