Prajwal Revanna: पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना बेंगलुरु की जेल उम्र कैद की सजा काट रहा है. रेप के दोषी रेवन्ना को जेल में मोबाइल इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया. डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (जेल और सुधार सेवाएं) आलोक कुमार ने बुधवार को बताया कि बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में CCB की रेड के दौरान पूर्व MP प्रज्जवल रेवन्ना के बैरक से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया. यह फोन सेंट्रल क्राइम ब्रांच द्वारा मंगलवार (11 अगस्त) को हाई सिक्योरिटी जेल में बंद हाई-प्रोफाइल कैदियों की चार-पांच घंटे की तलाशी के दौरान जब्त किया गया.
पिछली तलाशी में नहीं मिला फोन
कुमार ने कहा कि CCB ने परप्पना अग्रहारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है और FIR दर्ज करने का काम चल रहा है. कुमार ने कहा, “मंगलवार दोपहर को CCB ने रेड की. प्रज्जवल रेवन्ना के बैरक से एक एंड्रॉयड फोन जब्त किया गया है.” कुमार ने कहा कि जेल अधिकारियों ने 6 अगस्त को भी रेवन्ना के बैरक की तलाशी ली थी, लेकिन उस समय सर्च टीम को कोई भी प्रतिबंधित सामान नहीं मिला था.
असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट सस्पेंड
असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, श्री इरन्ना रंगापुर को DIG (साउथ) की रिपोर्ट पर ड्यूटी में लापरवाही के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा जेल सुपरिटेंडेंट अंशुच कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर सुरक्षा में हुई चूक के लिए जवाब मांगा गया है. उन्होंने कहा इस घटना की डिटेल में जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि मोबाइल पहुंचाने में और किन लोगों का हाथ था.
इस मामले में जेल में बंद हैं प्रज्जवल रेवन्ना
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे प्रज्वल रेवन्ना को पिछले साल रेप और धमकी देने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. उन्हें 48 साल की एक महिला के साथ यौन शोषण के वीडियो फैलाने का भी दोषी पाया गया था. हासन जिले के होलेनरसिपुरा में रेवन्ना परिवार के फार्महाउस में घरेलू मदद के तौर पर काम करने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि प्रज्वल रेवन्ना ने 2021 से उसके साथ कई बार रेप किया. आरोपी नेता ने इसका वीडियो बनाया और किसी को बताने पर उसे सोशल मीडिया पर रिलीज करने की धमकी दी.
वीडियो सामने आने के बाद रेवन्ना जर्मनी भाग गया और बाद में जनता दल (सेक्युलर) ने उसे सस्पेंड कर दिया. वह 2024 का लोकसभा चुनाव हार गया और जर्मनी से लौटने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अब जेल के अंदर रेप के दोषी को दिए जा रहे कथित VIP ट्रीटमेंट पर सवाल उठ रहे हैं.
2000 Cr. का घोटाला: ED एक्शन से हड़कंप! 182 बैंक खाते फ्रीज; करोड़ों का कैश और कारें जब्त
News Source: PTI
