Home Top News राजामुंद्री एयरपोर्ट पर जल्द मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, दिखेगी सांस्कृतिक विरासत की झलक

राजामुंद्री एयरपोर्ट पर जल्द मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, दिखेगी सांस्कृतिक विरासत की झलक

by Sanjay Kumar Srivastava 8 February 2026, 1:23 PM IST (Updated 11 February 2026, 1:17 PM IST)
8 February 2026, 1:23 PM IST (Updated 11 February 2026, 1:17 PM IST)
राजामुंद्री एयरपोर्ट पर जल्द मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, दिखेगी सांस्कृतिक विरासत की झलक

Rajahmundry Airport: हवाई सफर करने वाले यात्रियों को हवाई अड्डे पर और भी ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार कई हवाई अड्डों को आधुनिक रूप दे रही है.

Rajahmundry Airport: हवाई सफर करने वाले यात्रियों को हवाई अड्डे पर और भी ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार कई हवाई अड्डों को आधुनिक रूप दे रही है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के राजामुंद्री हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा, जिससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि यात्रियों को अधिक आराम और सुविधाएं प्रदान करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस इस नए टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है. अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और 31 मार्च तक उसे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

केंद्रीय मंत्री ने टर्मिनल का किया निरीक्षण

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने कहा कि राजमुंद्री हवाई अड्डे पर नया टर्मिनल लगभग पूरा हो चुका है और काम तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसलिए इसका उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा. काम में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने टर्मिनल के निर्माणाधीन कार्यों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया. उन्होंने भारतीय विमानन प्राधिकरण और कार्यकारी एजेंसी के अधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ डिजाइन किया गया यह टर्मिनल क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की क्षमता बढ़ाने और समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाएगा.

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने कहा कि आगामी गोदावरी पुष्करलू को ध्यान में रखते हुए हवाई अड्डे को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि राजामहेंद्रवरम की सांस्कृतिक विरासत की झलक मिले. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हवाई अड्डे को गोदावरी क्षेत्र के लोगों के लिए एक प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में आकार दिया जा रहा है और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए इसे विकसित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उन्नत टर्मिनल पर्यटन और आर्थिक विकास को बड़ा बढ़ावा देगा और उम्मीद जल्द ही राजमुंद्री के लिए अधिक उड़ान सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि देश के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः RSS प्रमुख का बड़ा बयान: संवाद के बिना संघ को समझना असंभव, स्वदेशी निर्भरता पर दिया जोर

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?