Home राज्य राजस्थान पुलिस अलग अंदाज में मना रही ‘वैलेंटाइन वीक’

राजस्थान पुलिस अलग अंदाज में मना रही ‘वैलेंटाइन वीक’

by Rashmi Rani 11 February 2024, 12:37 PM IST (Updated 31 October 2025, 11:54 AM IST)
11 February 2024, 12:37 PM IST (Updated 31 October 2025, 11:54 AM IST)
राजस्थान पुलिस अलग अंदाज में मना रही वैलेंटाइन वीक, पुलिस का विशेष अभियान

11 Feb 2024

पुलिस का विशेष अभियान

राजस्थान पुलिस ने महिलाओं, बच्चों के साथ सभी लोगों को अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर ‘वैलेंटाइन वीक’ नाम से एक अनूठी श्रृंखला चलाई है। ‘वैलेंटाइन वीक’ को प्यार से जोड़ने के बजाय पुलिस ने लोगों को हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया है। सोशल मीडिया मंच पर संदेशों की एक श्रृंखला में बताया गया है कि चाहे महिलाएं हों या बच्चे, साइबर अपराध के पीड़ित हों या भ्रष्टाचार के शिकार, वो हेल्पलाइन नंबर से तत्काल मदद ले सकते हैं।

पुलिस का विशेष अभियान

7 फरवरी को ‘रोज डे’ के मौके पर शुरू किए गए इस अभियान के पहले दिन शायराना अंदाज में उपद्रवियों को चेतावनी दी गई। इसमें कहा गया है कि अगर ‘रोज डे’ पर लड़कियों को कोई जबरन गुलाब देता है तो पुलिस उसे सबक सिखाने के लिए तैयार है। अगर कोई ऐसा करता है तो हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत की जा सकती है। इसे दिलचस्प तरीके से समझाते हुए पुलिस ने हिंदी में लिखा कि ‘‘उसे जबरन गुलाब-ए-गुल दे दिया, उसने हेल्पलाइन 1090 पर फोन किया और हमने सबक सिखा दिया।”

इसी तरह दूसरी पोस्ट में साइबर हेल्पलाइन के बारे में जानकारी देते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है। इसमें साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का जिक्र करते हुए एक कविता लिखी गई है कि, ‘‘उसने किया प्रपोज और पासवर्ड-ओटीपी ले लिया। पल भर में वफ़ा के नाम पर बैंक का खाता खाली कर दिया।”

जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

जागरूकता हेल्पलाइन नंबर में 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1064 (भ्रष्टाचार के लिए हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 18001801253 (वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन) शामिल हैं।

पुलिस विभाग के मुताबिक ये लोगों को जोड़ने का एक रचनात्मक तरीका है। इस तरह की पहल से जागरूकता बढ़ी है। इन पोस्ट को एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ अलग-अलग सोशल मीडिया मंच पर साझा किया गया है।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?