Home राज्य पूरा देश डर की चपेट में है – पी चिदंबरम

पूरा देश डर की चपेट में है – पी चिदंबरम

by Rashmi Rani 11 February 2024, 12:16 PM IST (Updated 31 October 2025, 11:52 AM IST)
11 February 2024, 12:16 PM IST (Updated 31 October 2025, 11:52 AM IST)
पूरा देश डर की चपेट में है, पी चिदंबरम, एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं मिला जो डर से मुक्त हो

11 Feb 2024

‘एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं मिला जो डर से मुक्त हो’

कोलकाता के एलन पार्क में एपीजे कोलकाता लिटरेरी फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने अपनी नई किताब ‘द वाटरशेड ईयर-व्हिच वे विल इंडिया गो?’ पर बातचीत की। इस दौरान पी चिदंबरम ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश डर की चपेट में है।

कांग्रेस नेता चिदंबरम ने कहा कि पिछले एक साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन मुझे देश में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं मिला जो डर से मुक्त हो। पिछले 18 महीने में मैं जहां भी गया। जिससे भी मैंने बात की। मैंने उनकी सोच में डर को पाया है। भय लोगों के पूरे अस्तित्व पर हावी है।

‘डर में जी रहे लोग’

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पी चिदंबरम ने कहा कि मुझे एक भी ऐसा आदमी दिखा दीजिए जो यह कह सके कि मेरा दिमाग डर से मुक्त है। मैं कुछ भी कह सकता हूं,मैं कुछ भी लिख सकता हूं, मैं ऐसा कुछ भी कर सकता हूं, जिससे कानून का उल्लंघन न होता हो। भारत में डर हावी है और यह लोकतंत्र के अपोजिट है। जहां विचार भय के बिना है, वही लोकतंत्र है।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?