RSS Office Attack: मंगलवार रात को RSS के रांची ऑफिस पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया. RSS ने आरोप लगाया कि रांची में उसके ऑफिस पर आधी रात को पेट्रोल बम फेंके गए. रांची में RSS के मीडिया कोऑर्डिनेशन हेड स्निग्धा रंजन ने बताया कि यह घटना रात करीब 12.30 बजे चुटिया पुलिस स्टेशन एरिया के निवारणपुर में संगठन के ऑफिस में हुई. पुलिस ने कहा कि घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही है.
इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है. हालात की गंभीरता को देखते हुए रांची के सीनियर पुलिस अधिकारी तुरंत अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पूरी घटना का रिव्यू करने के बाद इलाके में सिक्योरिटी बढ़ा दी है.
पेट्रोल बम होने की आशंका
रांची के SSP राकेश रंजन ने बताया, “मौके से दो कांच की बोतलों के हिस्से मिले हैं. बोतलों में क्या था, यह पता लगाने के लिए फोरेंसिक साइंसेज लेबोरेटरी (FSL) की एक टीम को बुलाया गया है.” जब उनसे पूछा गया कि क्या वे पेट्रोल बम थे, तो उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. उन्होंने आगे कहा, “घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.” इस जानकारी के बाद बाबूलाल मरांडी, सीपी सिंह और संजय सेठ समेत कई दूसरे नेता भी रांची RSS ऑफिस पहुंचे.
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि दो बदमाशों ने बौतलों को ऑफिस पर फेंका और भाग गए. वीडियो फुटेज के आधार पर बदमाशो को पहचानने की कोशिश की जा रही है. भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दो बदमाशों ने आरएसएस के दफ्तर पर रात को दो पेट्रोल बम से हमला किया, जिसमें से एक बम फटा भी है. बदमाश बम फेंककर भाग गए. मरांडी ने कहा कि मामला गंभीर है. संघ के ऑफिस में इस तरह का हमला होने का मतलब है कि राज्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
पुलिस की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने में बदमाशों ने सॉस की दो बोतलों का इस्तेमाल किया था. राहत की बात है कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है और इस हमले की जांच एक साजिश के तौर पर कर रही है.
फिर टूटेगी शिवेसेना-UBT! 6 सांसद शिंदे गुट में जाने का तैयार, संजय राउत बोले-15 करोड़ में डील
News Source: PTI
