Shivsena-UBT MPs Security: महाराष्ट्र में इस समय सियासत गरमाई हुई है. शिवसेना-यूबीटी एक बार फिर टूटने की कगार पर है. शिवसेना-यूबीटी के 9 में से 6 लोकसभा सांसद अब शिंदे गुट में जाने को तैयार हैं. सभी सांसदों को आज पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे मीटिंग में शामिल नहीं हुए. इससे पहले संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें खूब खरी-खरी सुनाई. इस बीच अब महाराष्ट्र पुलिस ने सांसदों की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें ‘Y+’ सिक्योरिटी दी है.
इन सांसदों को बढ़ी सुरक्षा
इंटेलिजेंस कमिश्नर शिरीष जैन के साइन किए हुए एक लेटर में कहा गया है कि संजय दीना पाटिल (मुंबई-नॉर्थईस्ट), संजय देशमुख (यवतमाल-वाशिम), संजय जाधव (परभणी), भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी), नागेश पाटिल-आष्टीकर (हिंगोली) और ओमप्रकाश राजे निंबालकर (उस्मानाबाद) को ‘Y+’ सिक्योरिटी दी गई है. 17 जून के एक लेटर में कहा गया है कि इन MPs को तुरंत Y प्लस सिक्योरिटी दी जानी चाहिए.
सांसदों को मिली धमकी
पार्टी छोड़ने वाले सांसदों के खिलाफ कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी आक्रोश है. वाशिम में शिवसेना (UBT) के एक लोकल नेता ने बुधवार को संजय देशमुख को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने पहले MP पद से इस्तीफा दिए बिना पार्टी बदली तो उन्हें चुनाव क्षेत्र में वापस नहीं आने दिया जाएगा और उनकी कार में आग लगा दी जाएगी. संजय राउत ने गुरुवार को गैरहाजिर MPs पर निशाना साधते हुए कहा कि “गद्दारों” को शिवसैनिकों के गुस्से से बचने के लिए इंडियन एयर फोर्स से सुरक्षा की जरूरत होगी. इसके अलावा धाराशिव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ेंगे उनके चेहरे पर गोबर लगाया जाएगा और उन्हें चुनाव क्षेत्र में आजादी से घूमने नहीं दिया जाएगा.
डिसक्वालिफाई करने की मांग
गुरुवार को हुई मीटिंग में राउत के साथ शिवसेना (UBT) के MP अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजाभाऊ वाजे भी शामिल हुए. बाकी छह लोकसभा MP के न आने से पार्टी फूट लगभग पक्की हो गई. मीटिंग में शामिल न होने वाले सांसदों को कारण-बताओ नोटिस जारी किया जाएगा. अरविंद सावंत ने कहा, “उनसे पूछा जाएगा कि इस बारे में व्हिप जारी होने के बावजूद वे मीटिंग में क्यों नहीं आए. उन्हें जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा और अगर वे जवाब नहीं देते हैं, तो हम लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर उन्हें डिसक्वालिफाई करने की मांग करेंगे. राउत ने कहा कि MPs का न आना पार्टी व्हिप का उल्लंघन माना जाएगा और उन्हें विधायक के तौर पर अयोग्य ठहराने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है.”
लखनऊ से कानपुर के बीच चलेगी रैपिड रेल, उन्नाव के रास्ते जुड़ेंगे लखनऊ और कानपुर, बनेगा नया आउटर रिंग रोड
News Source: PTI
