Home Latest News & Updates CM ने वीर पुलिसकर्मियों को किया अलंकृत : अदम्य शौर्य व कर्तव्यनिष्ठा का हुआ सम्मान, ‘संघर्ष’ पुस्तक का विमोचन

CM ने वीर पुलिसकर्मियों को किया अलंकृत : अदम्य शौर्य व कर्तव्यनिष्ठा का हुआ सम्मान, ‘संघर्ष’ पुस्तक का विमोचन

by Rajeev Ojha 1 October 2026, 2:40 PM IST (Updated 1 October 2026, 2:41 PM IST)
1 October 2026, 2:40 PM IST (Updated 1 October 2026, 2:41 PM IST)
मुख्यमंत्री ने वीर पुलिसकर्मियों को किया अलंकृत, अदम्य शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का हुआ सम्मान, 'संघर्ष' पुस्तक का किया विमोचन

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया.

शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को नमन

पुलिस सेवा में सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने एसटीएफ के शहीद निरीक्षक सुनील कुमार की पत्नी मुनेश देवी को नगद धनराशि एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. निरीक्षक सुनील कुमार ने 20 जनवरी 2025 को शामली के झिंझाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में चार अपराधियों को मार गिराने में अदम्य साहस का परिचय दिया था. कर्तव्य पालन करते हुए उन्होंने वीरगति प्राप्त की थी. स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किए जाने की घोषणा भी की गई.

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर घोषित राष्ट्रपति वीरता पदक

  1. देवदत्त सिंह – आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
  2. राजन कुमार – आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
  3. रितुल कुमार वर्मा – आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
  4. निपुण अग्रवाल, आईपीएस – सेनानायक, नवमी वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद
  5. स्वतंत्र कुमार सिंह – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
  6. मुन्ने सिंह – उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, मेरठ
  7. नीरज कुमार पाल – आरक्षी, नागरिक पुलिस, कमिश्नरेट गाजियाबाद
  8. अशोक कुमार मीणा, आईपीएस – पुलिस अधीक्षक, हरदोई
  9. कुलदीप कुमार – पुलिस उपाधीक्षक, जनपद संभल
  10. गीतेश कपिल – निरीक्षक, नागरिक पुलिस, शाहजहांपुर
  11. प्रवीण अहलावत – आरक्षी, नागरिक पुलिस, जनपद सहारनपुर
  12. अमित – निरीक्षक, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
  13. अंगद सिंह यादव – उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
  14. डॉ. दीक्षा शर्मा – पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ
  15. संदीप कुमार – आरक्षी, नागरिक पुलिस, कमिश्नरेट गाजियाबाद
  16. रिपुदमन सिंह – निरीक्षक, नागरिक पुलिस

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित मुख्यमंत्री वीरता पदक

  1. धर्मेंद्र सिंह राठौर – निरीक्षक, नागरिक पुलिस, बुलंदशहर
  2. केशव शांडिल्य – उपनिरीक्षक, एसटीएफ
  3. राहुल कुमार – मुख्य आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
  4. अजय कुमार वर्मा – उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, जनपद मथुरा
  5. घनश्याम यादव – निरीक्षक, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
  6. अवनीश कुमार त्यागी – उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, जनपद मैनपुरी
  7. अमित त्रिपाठी – आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
  8. अमित – निरीक्षक, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
  9. मनीष बिष्ट – निरीक्षक, नागरिक पुलिस, कमिश्नरेट गाजियाबाद
  10. रणधीर सिंह – मुख्य आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ

कारगिल विजय दिवस: 27वीं सालगिरह पर शहीदों को नमन कर रहा देश, रक्षा मंत्री ने युद्ध स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?