Home Latest News & Updates अनुज सिंह संग जीप पर नामांकन करने गए अनंत सिंह, जन सुराज उम्मीदवार के लिए बनवाए 50,000 रसगुल्ले

अनुज सिंह संग जीप पर नामांकन करने गए अनंत सिंह, जन सुराज उम्मीदवार के लिए बनवाए 50,000 रसगुल्ले

by Neha Singh 1 October 2026, 2:28 PM IST (Updated 1 October 2026, 2:29 PM IST)
1 October 2026, 2:28 PM IST (Updated 1 October 2026, 2:29 PM IST)
Anant Singh

Anant Singh: बिहार में इस समय गजब का सियासी समीकरण देखने को मिल रहा है. मोकामा से जेडीयू के विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर बता दिया है कि वे किसी के कहने पर नहीं चलते और अपने मन के हिसाब से काम करते हैं. अनंत सिंह ने इस बार लीग से हटकर जनसुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह को अपना पूरा समर्थन दिया है. इसका कारण है कि जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार से उनकी पुरानी रंजिश. अनंत सिंह का जनसुराज उम्मीदवार को समर्थन देखकर सभी हैरान हैं. आज वे अनुज सिंह के साथ नामांकन दाखिल करने भी पहुंचे.

जीप में साथ गए अनंत सिंह

अनुज सिंह के साथ अनंत सिंह समर्थकों की भारी भीड़ के बीच नामांकन दाखिल करने पहुंचे. दोनों एक ही जीप में साथ दिखे. MLC चुनाव में अनुज सिंह की जीत को लेकर अनंत सिंह ने पूरा भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि उन्हें 500 प्रतिशत यकीन है कि अनुज सिंह ही जीतेंगे. मीडिया से बात करते हुए मोकामा के दबंग विधायक ने कहा “जनता ही मेरी मालिक है, वही मेरे भगवान हैं. वे वोट देंगे और मुझे यकीन है कि हम जीतेंगे. हमें कोई नहीं हरा सकता. यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे आप दुकान खरीद सकें. जनता ही मालिक है. ”

जब उनसे पूछा गया कि नीरज कुमार भी चुनाव लड़ रहे हैं, तो अनंत सिंह ने कहा कि भले ही कई उम्मीदवार लड़ रहे हैं, लेकिन वे सभी हारेंगे. उन्होंने आगे कहा कि यह पार्टी-आधारित चुनाव नहीं है और न ही इसमें पार्टी के चुनाव चिह्न शामिल है.

घर पर बनवाएं रसगुल्ले

अनंत सिंह ने अनुज सिंह के नॉमिनेशन के लिए 50,000 रसगुल्ले बनवाएं. ये रसगुल्ले कार्यकर्ताओं और लोगों में बांटे गए. रसगुल्लों से भरे टब का एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है. अनंत सिंह का कहना है कि JD(U) के साथ उनका कोई विवाद नहीं है, हालांकि नीरज कुमार के साथ उनका निजी मतभेद जरूर है. बता दें अनुज सिंह और नीरज कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी का चुनाव लड़ रहे हैं. यह निर्वाचन क्षेत्र तीन जिलों और 26 विधानसभा क्षेत्रों में फैला हुआ है. बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए वोटिंग 23 अक्टूबर को होनी है और वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी.

पुरानी रंजिश

अनंत सिंह ने आरोप लगाया था कि नीरज कुमार ने एक बार मोकामा में उनके घर पर हथियार और विस्फोटक रखकर उनके खिलाफ साजिश रची थी. JDU के सीनियर नेताओं ने अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच के विवाद को सुलझाने के लिए उन्हें बातचीत के लिए एक साथ लाने की कोशिश की थी. लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही.अनंत सिंह अपनी बात पर अड़े रहे. पार्टी नेता श्रवण कुमार ने कहा है कि यह मामला सीनियर लीडरशिप की जानकारी में है और इसे समय आने पर सुलझा लिया जाएगा.

मथुरा में 3 और 4 अक्टूबर को BJP-RSS का महामंथन, 85 दिनों का बनेगा चुनावी रोडमैप, तय होंगी जिम्मेदारियां

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?