Home Latest News & Updates CM योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायकों को किया याद

CM योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायकों को किया याद

by Rajeev Ojha 15 August 2026, 5:32 PM IST
15 August 2026, 5:32 PM IST
CM योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायकों को किया याद

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक विधान भवन के समक्ष आयोजित राजकीय समारोह में प्रदेशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा और सम्मान के लिए अदम्य साहस दिखाने वाले वीर सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया. उन्होंने उन परिवारों के प्रति कृतज्ञता जताई जिनके घर जन्मे वीरों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना भारत का मस्तक गर्व से ऊंचा किया.

वीरों की धरती है यूपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बिना देश की आजादी की लड़ाई का इतिहास अधूरा समझा जाएगा. मंगल पांडेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, वीरांगना अवंतीबाई लोधी, झलकारी बाई, ऊदा देवी, चंद्रशेखर आजाद और रामप्रसाद बिस्मिल जैसे वीरों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया. सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती ने आजादी के बिगुल को पूर्व से पश्चिम तक पहुंचाने का काम किया, जिसकी परिणति 15 अगस्त 1947 को हुई. उन्होंने कहा कि यूपी वीरों की धरती है.

शौर्य और बलिदान को नमन

समारोह में मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद लेफ्टिनेंट हरी सिंह बिष्ट की माता शांति बिष्ट और शौर्य चक्र से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल अमित मोहिंद्रा के पिता एचएस मोहिंद्रा को सम्मानित किया गया. शौर्य चक्र से सम्मानित कर्नल भरत सिंह तथा वीर चक्र से सम्मानित शहीद नायक राजा सिंह की पौत्रवधू राजेश्वरी देवी को भी सम्मान मिला. ऑपरेशन विजय में शहीद मेजर रितेश शर्मा के पिता सत्य प्रकाश शर्मा, वायुयान दुर्घटना में शहीद एनसी पुताली के भाई मुन्नी लाल, ऑपरेशन रक्षक में शहीद नायक अरुण कुमार त्रिपाठी के पिता हवलदार ओमप्रकाश त्रिपाठी और नौसैन्य अभियान में शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव की माता प्रजेश यादव को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया.

शहीद राजवीर सिंह की पत्नी हुईं सम्मानित

ऑपरेशन पवन में शहीद राजवीर सिंह की पत्नी सुमन देवी, ऑपरेशन रक्षक में शहीद सिगनलमैन हर्षवर्धन सिंह की पत्नी शमा देवी, सेना मेडल से सम्मानित राजपूत रेजीमेंट के हवलदार पंकज सिंह की पत्नी शक्ति सिंह और सेना मेडल से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल मेजर प्रभांशु सिंह के बड़े भाई प्रांजल सिंह को भी सम्मानित किया गया. इसके अलावा सीआरपीएफ के शहीद रक्षा राम की पत्नी सीता सुंदरी, शहीद दिवाकर तिवारी की पत्नी संतोष तिवारी और लांस नायक शहीद बचान सिंह की पत्नी मुन्नी देवी को सम्मान प्रदान किया गया. स्वतंत्रता दिवस के इस समारोह में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों और उनके परिवारों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की.

80वें स्वतंत्रता दिवस पर योगी का ऐतिहासिक संबोधनः कहा- विकसित भारत के लिए विकसित यूपी जरूरी

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?