Floral Skirt Trend: फैशन की दुनिया में फ्लोरल प्रिंट कोई नया नाम नहीं है, लेकिन इस सीजन फूलों ने ड्रेस को छोड़कर स्कर्ट पर अपना कब्जा जमा लिया है. खास बात ये है कि फ्लोरल स्कर्ट अब सिर्फ गर्मियों या स्प्रिंग सीजन में ही पसंद नहीं की जातीं. इन्हें शादी की पार्टी में ब्लाउज के साथ पहनें या वीकेंड पर सिंपल टी शर्ट के साथ, ये हर बार आपके लुक को खास बनाने के लिए तैयार है. आजकल फ्लोरल स्कर्ट में सिर्फ प्रिंट ही नहीं, बल्कि 3D फ्लावर, एम्ब्रॉयडरी, बीड्स, टैसल्स और क्रिस्टल जैसे कई एलिमेंट देखने को मिल रहे हैं. यानी अगर आप अपने वॉर्डरोब में ऐसा पीस जोड़ना चाहती हैं, जो अकेले ही पूरा आउटफिट संभाल ले, तो फ्लोरल स्कर्ट पर नजर जरूर डालें.

3D फ्लोरल स्कर्ट
फ्लोरल स्कर्ट का सबसे ग्लैमरस लुक 3D फ्लोरल डिजाइन में देखने को मिलता है. आइवरी चंदेरी जैसे फैब्रिक पर उभरे हुए फूल स्कर्ट को एलिगेंट लुक देते हैं. स्कैलप्ड हेम, बटन-डाउन फ्रंट और ए-लाइन मिडी स्टाइल इसे शादी, एंगेजमेंट या गार्डन पार्टी के लिए शानदार बनाते हैं. वहीं, मल्टीकलर फैब्रिक फ्लावर्स वाली 3D मिडी स्कर्ट उन लड़कियों के लिए है, जिन्हें फैशन में थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना पसंद है.
बीड्स और टैसल्स
अगर आपको फ्लोरल प्रिंट थोड़ा ज्यादा स्वीट लगता है, तो टेक्सचर वाली फ्लोरल स्कर्ट ट्राई करें. ब्लैक चंदेरी पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी, बीड्स, टैसल्स और कटवर्क का कॉम्बिनेशन इसे एक मॉडर्न और थोड़ा ड्रामैटिक बनाता है. इसे पार्टी या डिनर के लिए स्टाइल किया जा सकता है. वहीं मिनी स्कर्ट में हैंड एम्ब्रॉयडरी और एब्स्ट्रैक्ट फ्लोरल कटवर्क एक यूथफुल लुक देता है.
ऑफिस से डिनर तक, ये 8 सॉफ्ट Cotton साड़ियां हर मौके पर देंगी आपको एलिगेंट लुक
पेंटिंग जैसा प्रिंट
कुछ फ्लोरल स्कर्ट ऐसी हैं, जिन्हें देखकर लगता है जैसे किसी आर्टिस्ट ने सीधे कपड़े पर पेंटिंग बना दी हो. पिंक, येलो और ग्रीन शेड्स वाला एब्स्ट्रैक्ट फ्लोरल प्रिंट हाई-वेस्टेड फ्लेयर्ड मैक्सी स्कर्ट को और खूबसूरत बनाता है. इसे सिंपल व्हाइट टैंक टॉप और गोल्ड हूप्स के साथ पहनें. वहीं, अगर आपको थोड़ा बोल्ड और डार्क अंदाज पसंद है, तो ब्लैक फ्लोरल प्रिंट पैनल्ड स्कर्ट भी ट्राई कर सकती हैं.

सीक्विन और क्रिस्टल
फ्लोरल स्कर्ट में अब ग्लिटर और शाइन भी आ रही हैं. सीक्विन वर्क वाली फ्लोरल मैक्सी स्कर्ट डांस फ्लोर या पार्टी के लिए बेहतरीन है. हर कदम के साथ चमकते सीक्विन इसे फेस्टिव और ग्लैमरस लुक देते हैं.
एम्ब्रॉयडरी वाली स्कर्ट
फ्लोरल ट्रेंड का एक खूबसूरत हिस्सा ट्रेडिशनल एम्ब्रॉयडरी भी है. सिल्क क्रेप स्कर्ट पर पारसी गारा एम्ब्रॉयडरी के फूल इसे क्लासी और रिच लुक देते हैं. ये उन लड़कियों के लिए शानदार है, जिन्हें ट्रेंड के साथ क्राफ्ट और कल्चर भी पसंद है.
सावन में पहनें Green Suits के ये ट्रेंडी डिजाइन, पूजा से लेकर त्योहार तक हर जगह दिखेंगी सबसे खास
