Home Latest News & Updates अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर भारी विवाद, ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव; लापरवाही बरतने पर 3 सस्पेंड

अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर भारी विवाद, ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव; लापरवाही बरतने पर 3 सस्पेंड

by Sachin Kumar 31 July 2026, 3:13 PM IST (Updated 31 July 2026, 3:38 PM IST)
31 July 2026, 3:13 PM IST (Updated 31 July 2026, 3:38 PM IST)
Police stones UP Deoria Ambedkar statue

UP News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद हो गया. इसी बीच प्रतिमा हटाने पहुंची पुलिस पर नाराज ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना भी मिली. इसके बाद भारी पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में प्रतिमा को हटाकर थाने में भेज दिया गया और वहां बने चबूतरे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पीएसी को भी तैनात किया गया ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे.

सरकारी जमीन पर रखी गई थी प्रतिमा

प्रशासन ने बताया कि गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में मंगलवार की रात में सरकारी जमीन पर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित की गई थी. वहीं, अगले दिन सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद जब प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया तो वहां माहौल गरमा गया और ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. वहीं, ग्रामीणों द्वारा पत्थर फेंके जाने के बाद कथित लापरवाही के लिए तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया. वहीं, हालात को संभालने में खामी पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने सब-इंस्पेक्टर अरविंद यादव, हेड कॉन्स्टेबल रमेश यादव और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के कॉन्स्टेबल नागेश्वर सिंह को निलंबित कर दिया.

“बच्ची नहीं दूंगा..”, 8 महीने की मासूम को लेकर झगड़ा, ससुर ने दिया धक्का, बहू की मौत

10 थानों से बुलाई गई अतिरिक्त पुलिस

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों से जब मूर्ति हटाने के लिए कहा गया तो वह लगातार प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते रहे. SP ने बताया कि हालात को काबू करने के लिए 10 पुलिस स्टेशनों से अतिरिक्त पुलिस बल गांव में भेजा गया. उन्होंने आगे कहा कि गांव में शांति बहाल हो गई और आम जन-जीवन फिर से शुरू हो गया. साथ ही गांव में अभी भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है.

पत्थरबाजों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि हमें सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के प्रतिमा स्थापित करने की सूचना मिली थी. जब प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से मूर्ति को हटाने का प्रयास कर रहा था. उसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि इस घटना में घायल हुए पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है. साथ ही पत्थरबाजी करने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी और यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी.

‘सॉरी मम्मी मैं जा रही हूं’, शादी के 8 महीने बाद ही युवती ने की आत्महत्या, मरने से पहले कहा- इनकी मानसिकता..

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?