Home राज्यउत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश सरकार मंगलवार को पेश करेगी बजट, सीएम योगी ने दिया बड़ा संकेत

उत्तर प्रदेश सरकार मंगलवार को पेश करेगी बजट, सीएम योगी ने दिया बड़ा संकेत

by Rashmi Rani 29 July 2024, 4:35 PM IST (Updated 4 September 2025, 11:27 AM IST)
29 July 2024, 4:35 PM IST (Updated 4 September 2025, 11:27 AM IST)
उत्तर प्रदेश सरकार मंगलवार को पेश करेगी बजट, सीएम योगी ने दिया बड़ा संकेत

UP Budget : उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र की सोमवार से शुरुआत हो गई है. मंगलवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना अनुपूरक बजट पेश करेंगे.

29 July, 2024

UP Monsoon Session 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र की सोमवार से शुरुआत हो गई है. मंगलवार (30 जुलाई) को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना अनुपूरक बजट पेश करेंगे, जिसे 1 अगस्त को पारित किया जाएगा. सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. विपक्ष ने बिजली कटौती के मुद्दे को संदन में उठाया. समाजवादी पार्टी के विधायक तो पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सदन में लाए जाने वाले मामलों पर अच्छी चर्चा होगी.

मानसून सत्र सार्थक होने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार बताया कि राज्य का बजट मंगलवार को विधानसभा में पेश किया जाएगा. वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राज्य विधानसभा का मानसून सत्र सार्थक होगा, जिसमें सदन में लाए जाने वाले मामलों पर अच्छी चर्चा होगी. सीएम ने कहा कि सभी विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और विधानमंडल की कार्यवाही को सकुशल कराने में योगदान देने वाले सभी दलों से जुड़े हुए सहयोगियों, विधानसभा-विधान परिषद सचिवालय से जुड़े हुए अफसरों का हृदय से स्वागत करता हूं.

नेता प्रतिपक्ष ने लगाया आरोप

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राज्य के चतुर्मुखी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. मंगलवार को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. वहीं, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि राज्य अभी कई गंभीर मुद्दों का सामना कर रहा है. बता दें कि मानसून सत्र के एक दिन पहले माता प्रसाद को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?