Home धर्म Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज का हरे रंग से क्या है कनेक्शन? महिलाएं क्यों पहनती हैं इस दिन इस कलर के कपड़े

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज का हरे रंग से क्या है कनेक्शन? महिलाएं क्यों पहनती हैं इस दिन इस कलर के कपड़े

by Pooja Attri 4 August 2024, 11:49 AM IST (Updated 21 August 2025, 11:27 AM IST)
4 August 2024, 11:49 AM IST (Updated 21 August 2025, 11:27 AM IST)
Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज का हरे रंग से क्या है कनेक्शन? महिलाएं इस दिन क्यों पहनती हैं हरे वस्त्र

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज का पर्व आने वाला है. इस दिन सुहागिन स्त्रियां हरे रंग के कपड़े पहनती हैं. क्या आपको पता है कि हरियाली तीज पर हरे रंग के कपड़े ही क्यों पहने जाते हैं? आइए जानते हैं.

04 August, 2024

Hariyali Teej 2024: हिंदू धर्म में हरियाली तीज का खास महत्व है. इस साल हरियाली तीज का पर्व 7 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं तो वहीं, अविवाहित कन्याएं मनचाहे वर के लिए इस व्रत को करती हैं. हरियाली तीज का संबंध हरे रंग से है, इसलिए इस दिन सुहागिन स्त्रियां हरे रंग के कपड़े पहनती हैं. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इस दिन हरे रंग को इतना महत्व क्यों दिया जाता है? नहीं, तो आइए आज हम आपको देंगे इस सवाल का सिंपल जवाब.

क्यों पहना जाता है?

सनातन धर्म में हरे रंग का खास महत्व है. दरअसल, हरा रंग शांति, सुख, तरक्की और अच्छी सेहत का प्रतीक माना जाता है, इसलिए हरियाली तीज पर हरे रंग के कपड़े पहनने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. इसके अलावा, हरा रंग भोलेनाथ को बेहद प्रिय है. इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजन करने से भगवान शंकर बेहद प्रसन्न होते हैं.

सावन से हरे रंग का संबंध

हरियाली तीज हर साल सावन के महीने में पड़ती है. बरसात के चलते सावन के महीने में हर जगह हरियाली रहती है. ऐसे में महिलाएं प्रकृति से प्रेरणा लेते हुए ग्रीन कलर के कपड़े पहनती हैं. वहीं, हरा रंग खुशहाली का भी प्रतीक माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि जो महिला इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनती है उनके जीवन में खुशहाली बनी रहती है.

हरा रंग है किस ग्रह का प्रतीक?

हरा रंग बुध ग्रह का प्रतीक है. मान्यतानुसार, जो महिला इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनती है उनकी कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है. बुध ग्रह के मजबूत होने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली बनी रहती है. इसके अलावा वह जीवन में ऊंचा मुकाम भी हासिल करते हैं.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?