Home Religious महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए क्या नहीं? जानिए

महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए क्या नहीं? जानिए

by Pooja Attri
0 comment
mahashivratri

7 March 2024

ये हैं महाशिवरात्रि व्रत से जुड़े नियम

कल यानी 8 मार्च को पूरे भारत में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में ये त्योहार आता है। ये दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है इसलिए पूरे विधि-विधान से भगवान शंकर का पूजन और उपवास किया जाता है। धार्मिक मान्यतानुसार, जो व्यक्ति इस दिन व्रत धारण करता है उसका सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हालांकि, इस व्रत से जुड़े नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। जानतें महाशिवरात्रि व्रत के नियम…

व्रत के नियम

  1. महाशिवरात्रि व्रत के दौरान फलाहार करें। यानी कि दिन में मात्र एक बार ही खाना खाएं। वहीं प्रेग्नेंट महिला या मरीज दिन में 3 बार खा सकते हैं।
  2. फलाहार में कुट्टू का आटा, समा के चावल, सिंघाड़े का हलवा और आलू आदि का सेवन कर सकते हैं।

व्रत में क्या न खाएं

  1. व्रत के दौरान लहसुन-प्याज खाने की मनाही होती है।
  2. शिवरात्रि उपवास में सफेद नमक की बजाय सेंधा नमक का सेवन करें।
  3. व्रत में तला-भुना न खाएं. इशसे डाइजेशन खराब हो सकता है।
  4. व्रत के दौरान मांसाहार, सिगरेट और शराब का सेवन वर्जित होता है।
  5. महाशिवरात्रि उपवास के दौरान दिन में सोने की बजाय ध्यान-भजन करें।
  6. व्रत में साबुत अनाज जैसे- गेंहू और चावल आदि से बनी चीजों का सेवन वर्जित है।

व्रत के फायदे

जो व्यक्ति महाशिवरात्रि का व्रत रखता है उसको जीवन में धन, सम्मान और सुख-शांति हासिल होती है। अगर कोई कुंबारी कन्या इस व्रत को धारण करती है तो, शादी में आने वाली सारी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।

यहां भी पढ़ें – पूजा-पाठ, त्योहारों, आरतियों और धर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। धार्मिक विधियाँ की पूरी जानकारी एक जगह

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?