Home मनोरंजन भगवान शिव की भक्ति में लीन रहते हैं ये सेलिब्रिटीज़

भगवान शिव की भक्ति में लीन रहते हैं ये सेलिब्रिटीज़

भोलेनाथ के बड़े भक्त हैं ये बॉलीवुड स्टार्स

by Preeti Pal 7 March 2024, 12:31 PM IST (Updated 20 September 2025, 11:55 AM IST)
7 March 2024, 12:31 PM IST (Updated 20 September 2025, 11:55 AM IST)
shivratri

07 March 2024

8 मार्च 2024 को पूरे भारत में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। ज्यादातर लोग भगवान शिव की भक्ति में लीन रहेंगे। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री भी हर साल महाशिवरात्रि का जश्न मनाती है। कई बी-टाउन स्टार्स हैं जो भगवान शिव के भक्त हैं। आज उन्हीं के बारे में बताने वाले हैं।

अजय देवगन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भगवान भोलेनाथ के बहुत बड़े भक्त हैं। उन्होंने अपनी चेस्ट पर भगवान शिव का टैटू भी बनवाया हुआ है।

कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अक्सर महादेव की भक्ति में लीन दिखाई देती हैं। कई बार उन्हें भगवान शिव के मंदिर जाते देखा जा चुका है। खासतौर से कंगना आदियोगी मंदिर और उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में शिव भगवान के दर्शन करने जाया करती हैं।

सारा अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। वो भोलेनाथ की भक्त हैं। सारा कई बार केदारनाथ की यात्रा कर चुकी हैं। भारी बर्फबारी के बीच पिछले साल सारा अमरनाथ गई थीं।

संजय दत्त

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त भी भगवान शिव के भक्त हैं। उन्होंने अपने शोल्डर पर भोलेनाथ का बड़ा सा टैटू भी बनवाया हुआ है।

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?