Ram Mandir Security Arrangements: अयोध्या में सावन झूला मेला और कांवड़ यात्रा के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए राम मंदिर में सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है. प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, 8-11 अगस्त और 23-28 अगस्त तक आम भक्तों के लिए बिना पास के मंदिर परिसर में एंट्री पर रोक लग सकती है. अगर भीड़ बहुत ज़्यादा हुई तो सभी छह उप-मंदिरों में दर्शन भी कुछ समय के लिए बंद किए जा सकते हैं, जबकि रामलला के दर्शन का समय बढ़ाने का ऑप्शन भी खुला रखा गया है.
10 से 15 लाख लोग आ सकते हैं अयोध्या
प्रशासन का अनुमान है कि सावन के दौरान 10 से 15 लाख भक्त अयोध्या पहुंच सकते हैं. आम दिनों में भी अगस्त में रोज़ाना दो से तीन लाख भक्तों के आने का अनुमान है. सूत्रों ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार 10 अगस्त को कांवड़ यात्रियों की सबसे ज़्यादा भीड़ होने की उम्मीद है. प्रस्तावित व्यवस्था के तहत, सप्त मंडपम और कुबेर नवरत्न टीला में सिर्फ पास होल्डर्स को ही एंट्री मिलेगी. अभी जो आम दर्शन का इंतजाम है, उसके तहत 1,500 पास अलग-अलग दो-दो घंटे के स्लॉट में जारी किए जाते हैं. ये पास श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बनाए जाते हैं.
घाट और अन्य मंदिरों की भी सुरक्षा बढ़ी
सर्किल ऑफिसर (अयोध्या) आशुतोष तिवारी ने कहा कि त्योहार के दौरान CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाई जा रही है. पूरे इलाके में पब्लिक एड्रेस सिस्टम, एक्स्ट्रा लाइटिंग का इंतजाम, तीर्थयात्रियों के लिए सुविधा सेंटर, खोया-पाया सेंटर, एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स, PAC और जल पुलिस तैनात की जाएगी. सरयू घाटों और बड़े मंदिरों- नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी और कनक भवन- की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी. राम मंदिर के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (सिक्योरिटी), विजय शंकर मिश्रा ने कहा कि इंतजाम अभी वैसे ही रहेंगे, लेकिन भीड़ के हिसाब से रूट डायवर्जन और दूसरी पाबंदियां लागू की जाएंगी.
कब शुरू हो रहा सावन
DIG अयोध्या रेंज सोमेन बर्मा की अध्यक्षता में सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग पहले ही हो चुकी हैं, जबकि फाइनल सिक्योरिटी रोडमैप को श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा समन्वय समिति की मीटिंग में मंजूरी दी जाएगी. जिला प्रशासन ने कहा कि राम मंदिर में रोजाना लगभग दो लाख भक्तों के दर्शन की सुविधा है. अगर ज्यादा भीड़ जमा होती है, तो भक्तों को रेगुलेटेड रास्तों से धीरे-धीरे दर्शन की इजाजत दी जाएगी. बता दें, सावन 30 जुलाई से शुरू हो रहा है. इसी के साथ अयोध्या में सावन मेला लग जाएगा और देशभर में कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी.
मर्यादा पुरुषोत्तम के दरबार में सबसे बड़ा धार्मिक उलटफेरः अब इस परंपरा से होगी रामलला की पूजा
News Source: PTI
