6 January 2024
पीएम ने कहा ये भारत की एक और शानदार उपलब्धि
देश का पहला अंतरिक्ष आधारित मिशन ‘आदित्य एल1’ यान अपने फाइलन डेसटिनेशन तक पहुंच गया है। जिसे पीएम मोदी ने भारत की एक और शानदार उपलब्धि बताया। उन्होने कहा कि भारत ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।
पीएम ने एक्स पर की गई पोस्ट में कहा, भारत का पहला सौर अनुसंधान उपग्रह आदित्य-एल1 अपने गंतव्य तक पहुंच गया। यह सबसे जटिल और कठिन अंतरिक्ष मिशनों में से, एक को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है।
उन्होंने कहा, मैं इस असाधारण उपलब्धि की सराहना करने में राष्ट्र के साथ हूं। हम मानवता की भलाई के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को पार करते रहेंगे।
आपको बता दें कि आदित्य एल1 उपग्रह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से पिछले साल 2 सितंबर को प्रक्षेपित किया गया था। एल1 प्वाइंट पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर है, और इस जगह से सूर्य की दूरी भी 15 लाख किलोमीटर ही है।
यह भी पढ़ें : नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़, जानिए आज देश में क्या हो रहा है, ताज़ा राष्ट्रीय खबरें
