Home विज्ञान देश में फिर बढ़े कोविड-19 के मामले, बीते 24 घंटे में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत

देश में फिर बढ़े कोविड-19 के मामले, बीते 24 घंटे में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत

by Farha Siddiqui 24 December 2023, 2:39 PM IST (Updated 26 July 2025, 3:15 PM IST)
24 December 2023, 2:39 PM IST (Updated 26 July 2025, 3:15 PM IST)
देश में फिर बढ़े कोविड-19 के मामले, 656 नए केस आए सामने

24 Dec 2023

656 नए केस आए सामने

देश में एक दिन में कोविड-19 के 656 नए मामले सामने आए है। इस महामारी से मरने वालो का आकंड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक सामने आए कोविड-19 के मामलों की संख्या 4.50 करोड़ है। देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत के बाद इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,333 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,71,545 हो गई है। संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

आपको बता दें कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?