Airtel Prepaid Plans: भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों में से एक एयरटेल (भारती एयरटेल) के एक फैसले ने इसके करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है. जी हां, इस दूरसंचार कंपनी ने 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा देने वाले सभी प्रीपेड मोबाइल प्लान बंद कर दिए हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, भारती एयरटेल ने असीमित कॉलिंग (अनलिमिटेड कॉल) सुविधा के साथ प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा देने वाले सभी प्रीपेड प्लान बंद कर दिए हैं, जिससे ग्राहकों को प्रतिदिन अधिक डेटा उपयोग की सुविधा वाले महंगे प्लान चुनने का विकल्प मिला है. आइए जानते हैं पूरी खबर.
कंपनी ने इन प्रीपेड प्लानों को किया बंद
न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह जानकारी कंपनी के ऐप पर मौजूद है. भारतीय एयरटेल ने पांच प्रीपेड प्लान – ₹299, ₹319, ₹579, ₹619 और ₹649 को हटा दिए हैं. इससे पॉपुलर ₹299 वाले प्लान के ग्राहकों के पास अब महंगे ऑप्शन ही बचे हैं.
बंद हो चुके 299 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलता था. इसी तरह की सेवाएं 30 दिनों की वैधता वाले 319 रुपये के प्लान में भी उपलब्ध थीं. 579 रुपये के प्लान में 56 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलता था, 619 रुपये के प्लान में 60 दिनों की वैधता के साथ यही सुविधा मिलती थी और 649 रुपये के प्लान में 56 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलता था.
अब 349 रुपये वाले पैक का विकल्प
प्रीपेड प्लान में किए गए इन बदलावों में एंट्री-लेवल वाले ₹199 और ₹219 के प्लान में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन, इसका मतलब यह है कि जो ग्राहक पॉपुलर ₹299 वाले प्लान का इस्तेमाल करते थे और रोजाना ज्यादा डेटा चाहते थे, उन्हें अब ₹349 वाला पैक चुनना होगा. इससे उनके लिए कीमत में लगभग 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी.
एयरटेल ने क्यों उठाया यह कदम?
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि, कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस घटनाक्रम से परिचित लोगों का कहना है कि यह कदम एयरटेल के लगातार ARPU (अतिरिक्त बिक्री मूल्य प्रतिशत) में वृद्धि के प्रयासों का हिस्सा है.
जानकारों का कहना है कि एयरटेल का यह कदम बताता है कि टेलीकॉम इंडस्ट्री में ऊंचे टैरिफ की ओर बदलाव होना तय है, क्योंकि कंपनियां अब प्रति यूजर औसत रेवेन्यू (ARPU) बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं. उनका तर्क है कि 299 रुपये वाले प्लान के ग्राहक अक्सर अपना डेटा खत्म कर देते हैं और उन्हें टॉप-अप खरीदना या दोबारा रिचार्ज करना पड़ता है. इसके विपरीत, 349 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है.
Jio IPO: सबसे बड़ा आईपीओ! 27 करोड़ शेयर से 377000000000 रुपये जुटाएगी कंपनी; जानें प्लान
News Source: PTI
