Home Top News Jio IPO: सबसे बड़ा आईपीओ! 27 करोड़ शेयर से 377000000000 रुपये जुटाएगी कंपनी; जानें प्लान

Jio IPO: सबसे बड़ा आईपीओ! 27 करोड़ शेयर से 377000000000 रुपये जुटाएगी कंपनी; जानें प्लान

by Amit Dubey 20 June 2026, 11:41 AM IST (Updated 20 June 2026, 11:42 AM IST)
20 June 2026, 11:41 AM IST (Updated 20 June 2026, 11:42 AM IST)
Jio IPO

Jio IPO: भारत की डिजिटल सेवा की दिग्गज कंपनियों में से एक Jio Platforms Ltd देश में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है. इसकी जानकारी 19 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 49वें एजीएम (Annual General Meeting) को संबोधित करते हुए दी.

मुंबई में अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सेवा यूनिट यानी कि जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ लाने की जानकारी दी. इस मौके पर मुकेश अंबानी ने कहा, “जियो की प्रस्तावित लिस्टिंग से दुनिया को यह पता चलेगा कि भारत ग्लोबल स्केल, ग्लोबल क्षमता और ग्लोबल वैल्यू वाली टेक्नोलॉजी कंपनियां बना सकता है.” आइए जानते हैं पूरी खबर.

जिओ ने सेबी के पास फाइल किए DRHP

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विस यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने आईपीओ लाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज जमा किए. कंपनी ने सेबी के पास DRHP (Draft Red Herring Prospectus) मसौदा दाखिल किया है.

DRHP की बात करें तो यह एक ऐसा दस्तावेज होता है, जो किसी भी कंपनी का आईपीओ लाने के लिए कंपनी के द्वारा सेबी के पास दाखिल किया जाता है. इसे आईपीओ का प्रारंभिक दस्तावेज भी माना जाता है. इसमें कंपनी के बिजनेस मॉडल, फाइनेंशियल जानकारी, आईपीओ संबंधित जानकारी, आईपीओ से जुटाने वाले फंड का इस्तेमाल, रिस्क समेत अन्य जरूरी जानकारियां शामिल होती हैं.

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के द्वारा इस दस्तावेज में दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने बताया है कि वह आईपीओ के जरिए करीब 4 अरब अमेरिकी डॉलर यानी कि लगभग 37,700 करोड़ रुपये (377000000000 रुपये) शेयर बाजार से जुटाएगी. कंपनी का कुल वैल्यूएशन लगभग 137 अरब अमेरिकी डॉलर का है.

जारी होंगे 27 करोड़ नए शेयर

ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स 27 करोड़ (270,000,000) नए शेयर जारी करने की योजना बना रही है, जो जारी होने के बाद इसकी इक्विटी कैपिटल का लगभग 2.9 प्रतिशत होगा. DRHP में दी गई जानकारी के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का आईपीओ पूरा फ्रेश इश्यू है. मतलब कि इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए इसके प्रमोटरों के शेयर्स नहीं शामिल है. जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के आईपीओ के द्वारा 27 करोड़ नए शेयर से कंपनी 37,700 करोड़ रुपये जुटाएगी. यह पैसे सीधे-सीधे कंपनी के पास ही जाएंगे.

Jio Platforms Ltd IPO की अन्य जरूरी बातें

Jio Platforms Ltd IPO की लिस्टिंग स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर होगी. यह मेनबोर्ड का आईपीओ है. DRHP में दी गई जानकारी के अनुसार, Jio Platforms Ltd IPO का रजिस्ट्रार KFin Technologies Limited है.

कंपनी कहां करेगी पैसों का इस्तेमाल?

दस्तावेज में बताया गया है कि कंपनी इस फंड का इस्तेमाल अपने कर्ज को चुकाने में भी करेगी. जानकारी के मुताबिक, कंपनी इस राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपनी दूरसंचार सहायक (Telecom Subsidiary) कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के कर्ज को चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करने की योजना बना रही है. 31 मार्च, 2026 तक, जियो प्लेटफॉर्म्स और उसकी सहायक कंपनियों पर 71,529 करोड़ रुपये का बकाया कर्ज था.

डीआरएचपी के अनुसार, “RJIL द्वारा लिए गए कुछ कर्ज की बकाया मूल राशि के पूर्ण या आंशिक पूर्व भुगतान के लिए शुद्ध आय से 27,500 करोड़ रुपये तक की कुल राशि का उपयोग करने का प्रस्ताव है.”

रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स का 66.43% हिस्सा

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास वर्तमान में जियो प्लेटफॉर्म्स का 66.43 प्रतिशत हिस्सा है. वहीं, डीआरएचपी में दी गई जानकारी के मुताबिक, Jaadhu Holdings के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की 9.98 फीसदी हिस्सेदारी है. वहीं, Google International की 7.73 फीसदी की हिस्सेदारी है. मुकेश अंबानी ने कहा कि आईपीओ प्रक्रिया का नेतृत्व उनके बच्चे – आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी कर रहे हैं, जो ग्रपु के चल रहे नेतृत्व परिवर्तन का हिस्सा है.

What is IPO: आईपीओ क्या है और इसमें कैसे करते हैं निवेश? यहां जानें जरूरी डिटेल्स

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?