Home Latest News & Updates IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील! 12 करोड़ की कटौती के बाद दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप बने इस टीम का हिस्सा

IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील! 12 करोड़ की कटौती के बाद दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप बने इस टीम का हिस्सा

by Sachin Kumar 23 June 2026, 3:00 PM IST (Updated 23 June 2026, 4:46 PM IST)
23 June 2026, 3:00 PM IST (Updated 23 June 2026, 4:46 PM IST)
Rishabh Pant big pay cut rejoin DC 15 crore

IPL Trade Deal : आईपीएल 2027 की शुरुआत होने में अभी काफी समय बचा है. लेकिन उससे पहले ही एक बड़ी ट्रेड डील ने इस लीग में तहलका मचा दिया है. 27 करोड़ में लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) की तरफ से खरीदे गए ऋषभ पंत को पहले ही रिलीज कर दिया गया था. अब उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 12 करोड़ की कटौती के साथ 15 करोड़ में खरीद लिया है. साथ ही पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं और अब उन्हें 12 करोड़ का झटका लगा है. बता दें कि दो सीजन में खराब प्रदर्शन की वजह से ही लखनऊ ने उन्हें रिलीज किया है और यही हाल टीम ने केएल राहुल के साथ भी किया था.

कुलदीप और पंत की हुई अदला-बदली

दूसरी तरफ भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स की जर्सी में दिखाई देंगे. फ्रेंचाइजी ने कुलदीप को 13.5 करोड़ में खरीदा है और अब पंत को अब दिल्ली की कमान सौंपी जा सकती है. दिल्ली की कमान बीते दो सीजन में अक्षर पटेल संभाल रहे थे और इस बार पंत के हाथों में आ सकती है. हालांकि, इस सीजन में दिल्ली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था.

यशस्वी बाहर, अक्षर-बुमराह का हुआ कमबैक; इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान

क्या दिखेगा पंत का पुराना रंग?

दिल्ली कैपिटल्स ने पंत का रिश्ता खास रहा है. युवा खिलाड़ी के रूप में पंत ने दिल्ली से ही अपने करियर की शुरुआत की थी और यहीं से वह सभी सीनियर खिलाड़ियों को आकर्षित करने में कामयाब हुए थे. वह साल 2016 से लेकर 2024 तक आईपीएल में दिल्ली के साथ जुड़े रहे. इस दौरान उन्होंने करीब 111 मैच खेले हैं और दिल्ली के साथ जुड़कर किसी खिलाड़ी के ये सबसे ज्यादा मैच थे. इसके अलावा ऋषभ पंत ने 2021 से 2024 के बीच चार सीजन में 43 मैचों में टीम की कप्तानी की थी. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और संतुलित कप्तानी की वजह से वह दिल्ली के साथ जुड़े रहे.

निराशाजनक प्रदर्शन ने लखनऊ से जुदा किया

खास बात यह है कि LSG के मालिक संजीव गोयनका ने पहले कहा था कि ऋषभ पंत के साथ यह डील काफी लंबे समय तक रहेगी. हालांकि, बीते दो सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से एलएसजी के मालिकों ने कीपर-बल्लेबाज को रिलीज करने का फैसला किया. बता दें कि पंत ने एक बल्लेबाज के रूप में 2025 में 14 मुकाबले 269 और 2026 में 312 रन बनाए. साथ ही इस सीजन में उनके बल्ले से सिर्फ एक ही अर्धशतक आया. वहीं, आईपीएल 2022 में केकेआर से दिल्ली में आने के बाद कुलदीप यादव ने 65 मैचों में 72 विकेट चटकाने का काम किया. हालांकि, यह सीजन उनका औसत दर्जे का ही रहा और वह 10 विकेट ही चटका पाए.

भारत से हार के बाद AFG को लगा दूसरा झटका, कप्तान शाहिदी पर ICC ने लगाया जुर्माना; जानें वजह

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?