Home Top News विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम पर BCCI ने की रुपयों की बारिश, बोर्ड देगा इतना प्राइज मनी; कही ये बात

विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम पर BCCI ने की रुपयों की बारिश, बोर्ड देगा इतना प्राइज मनी; कही ये बात

by Sachin Kumar
0 comment
BCCI money World Cup champion Indian team

T20 World Cup : टी-20 विश्व कप का खिताब को अपने नाम करने के बाद BCCI ने भारतीय टीम पर धनवर्षा करने का फैसला किया है. बोर्ड ने टीम को 131 करोड़ देने का एलान किया है और यह राशि पिछली बार से 6 करोड़ ज्यादा है.

T20 World Cup : आईसीसी विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) प्राइज मनी का एलान कर दिया है. बोर्ड ने इस बार 131 करोड़ रुपये नकद देने का फैसला किया है. BCCI की तरफ इस प्राइज की घोषणा मंगलवार (20 मार्च, 2025) को की. बता दें कि भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया. साथ ही फाइनल मैच में विरोधी टीम न्यूजीलैंड को 96 रनों के भारी अंतरों से हराकर क्रिकेट विश्लेषकों तक को चौंका दिया.

तीसरी बार जीती ट्रॉफी

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के 96 रनों से हराकर तीसरी बार इस खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया. इसके अलावा इस जीत के साथ ही भारत बैक टू बैक दूसरी बार टी-20 विश्व कप जीतने वाला पहला देश बन गया है. क्रिकेट के इस सफर में टीम ने तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया है और वह दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने तीन बार ट्रॉफी जीती है.

भारत ने इससे पहले 2007 और 2024 में इस ट्रॉफी को अपने नाम की थी. अब 2026 की ट्रॉफी की ट्रॉफी जीतकर टॉप पर अपना नाम दर्ज कर लिया है. साथ ही अगर यह ट्रॉफी न्यूजीलैंड इस कप पर अपना कब्जा जमाती तो भी यह ट्रॉफी इतिहास में दर्ज हो जाती, क्योंकि अभी तक कीवी टीम ने कोई ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है. वहीं, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने अभी तक 2-2 बार इस खिताब को अपने नाम किया है.

शानदार उपलब्धि के लिए दी बधाई

टी-20 विश्व कप के दौरान भारतीय टीम के प्रदर्शन पर BCCI ने खिलाड़ियों, सेलेकटर्स, कोचिंग स्टाफ और अन्य सदस्यों को बधाई दी. बोर्ड ने कहा कि यह पल भारतीय टीम के लिए गर्व का पल है और उम्मीद है कि ऐसा प्रदर्शन आने वाले समय में भी देखने को मिलता रहेगा. साथ ही अगले साल ODI विश्व कप खेला जाएगा. ऐसे में टीम से काफी उम्मीद है कि वह 16 साल के सूखे को खत्म करने के लिए इस खिताब को भारत की झोली में डालने का काम करेगी.

बता दें कि BCCI ने टीम इंडिया और मैनेजमेंट को 131 करोड़ रुपये देने का एलान किया है. यह राशि पिछले विश्व कप से करीब से 6 करोड़ ज्यादा है. इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर इस विश्व कप को अपने नाम किया था और उस दौरान बोर्ड ने टीम को 125 करोड़ देने का एलान किया था.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर ने बांधे तारीफों के पुल, भारतीय फैंस भी हुए खुश; आमिर को किया ट्रोल

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?