Cricket Ground Controversy : क्रिकेट समेत दुनिया भर में खेले जाने वाले ‘खेलों’ ने आपसी प्रेम और भाईचारा को बढ़ावा दिया है. साथ ही जब दो देशों की सीमा पर भारी विवाद होता है तो दोनों देशों के नागरिक एक-दूसरे की टीमों के खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए दिख जाते हैं. इस दौरान खेल प्रेमी मैदान पर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का भी समर्थन करते हुए दिखते हैं और उन पर प्रेम भी लुटाते दिख जाते हैं. लेकिन मैदान पर जब खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उतरते हैं तो फिर छोटी-मोटी नोकझोंक भी देखने का मिल जाती है. कई दफा विवाद इतना बढ़ जाता है कि अंपायर और दूसरे अन्य खिलाड़ियों को मैदान पर बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ जाता है. ऐसी ही एक घटना 2008 में हुई थी जब भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने तेज गेंदबाज श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था, जिसकी चर्चा कई सालों तक मीडिया की सुर्खियों में बनी रही थी. हाल ही में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच थप्पड़ कांड वाला मुद्दा फिर से सोशल मीडिया पर गरमा गया था. इसके बाद श्रीसंत ने हरभजन सिंह को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया. ऐसी घटनाओं के साथ आज हम क्रिकेट के मैदान पर उन विवादों के बारे में जिक्र करेंगे, जिनकी चर्चा किसी भी चौराहे, गली के नुक्कड़ और चाय की टपरी पर करते हुए लोग दिख जाएंगे.
- IPL में भिड़े गंभीर और कोहली
- हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच थप्पड़ कांड
- Monkeygate विवाद 2008
- Shahid Afridi का बल्ला तोड़ विवाद
- रिकी पोंटिंग और अंपायर से बहस
IPL में भिड़े गंभीर और कोहली
आईपीएल 2013 के दौरान बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच 11 अप्रैल को एक मुकाबला खेला गया. इस दौरान दोनों टीमों के कप्तान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच तीखी बहस हो गई. यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब विराट कोहली 35 रन पर आउट होकर पवेलियन की तरफ लौट रहे थे और केकेआर के खिलाड़ी विकेट लेने का जश्न मना रहे थे. इसी दौरान गंभीर ने कोहली की तरफ देखकर कुछ कमेंट किया. इस पर किंग कोहली शांत रहने की बजाय टीम की तरफ आगे बढ़े और यह विवाद बढ़ने ही वाला था कि मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ी बीच-बचाव में आ गए. बता दें कि दोनों प्लेयर दिल्ली से आते हैं और दोनों के बीच जीत की भूख इतनी है कि विकेट लेने और गिरने पर थोड़ी आक्रामकता दिख ही जाती है. इसके बाद गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि मैदान पर थोड़ी नोकझोंक हुई थी लेकिन दोनों के बीच में कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है.
वह कौन से तीन गेंदबाज हैं जिन्होंने विराट कोहली की उड़ाई नींद! खुद दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा

हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच थप्पड़ कांड
भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज श्रीसंत के बीच आईपीएल के पहले सीजन में ‘थप्पड़ कांड’ क्रिकेट के मैदान पर सबसे बड़े विवादों में से एक है. यह एक ऐसा विवाद है जब कोई भी क्रिकेट प्रेमी इसके बारे में कहीं भी चर्चा करने लग जाता है. मामला यह था कि 25 अप्रैल 2008 को मोहाली में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला खेला गया. वहीं, मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे उस वक्त हरभजन सिंह ने श्रीसंत को कथित तौर पर थप्पड़ जड़ दिया. साथ ही घटना के बाद श्रीसंत को रोते हुए भी देखा गया था. इसके बाद आईपीएल ने इस मामले की जांच करवाई और हरभजन सिंह पर आईपीएल के पूरे सीजन पर प्रतिबंध लगा दिया. साथ ही 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा दिया था. बता दें कि शुरुआत में घटना का कोई वीडियो सामने नहीं आया था, लेकिन साल 2025 में ललित मोदी ने इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया. हालांकि, दोनों खिलाड़ियों ने वक्त बीतने के साथ घटना को भुलाने का फैसला किया. इसी बीच साल 2026 में श्रीसंत ने एक विज्ञापन के माध्यम से इस घटना का इस्तेमाल करके पैसे कमाने आरोप लगाते हुए हरभजन को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया और अपने संबंधों को तोड़ने का भी ऐलान कर दिया.

Monkeygate विवाद 2008
क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे विवाद हुए हैं. इनमें एक-दो विवाद ऐसे भी हुए हैं जिनके बाद लगा कि अब दोनों टीमों के बीच में कभी सीरीज या मैच नहीं खेला जाएगा. इनमें से एक था मंकीगेट कांड’. इसकी वजह से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के रिश्ते खत्म होने तक बात पहुंच गई थी. भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और ऑस्ट्रेलिया के अक्खड़ प्लेयर एंड्रय सायमंड्स के बीच स्लेजिंग से शुरू हुआ विवाद ऐसे स्तर तक पहुंच गया कि भारतीय टीम सीरीज को बीच में ही छोड़कर भारत लौटने के लिए तैयार हो गई थी. हालात इतने बिगड़ गए कि न्यूजीलैंड से एक जज को बुलाकर निष्पक्ष सुनवाई करवानी पड़ी. इसके बाद BCCI को भी एक वरिष्ठ वकील यहां से भेजना पड़ा. मामला यह था कि हरभजन 60 रन पर खेल रहे थे और उन्होंने रन लेने के दौरान मजाकिया अंदाज में ब्रेट ली की पीठ पर हल्की सी थपकी मार दी. इस पर सायमंड्स मिड ऑफ से चलकर आए और वह भज्जी से उलझ गए. इसके बाद ऑफ स्पिनर भी भड़क गए और उन्होंने गाली देने का प्रयास किया. सायमंड्स भज्जी द्वारा दी गई गाली को सुनने के बाद चिल्लाने लगा और उसने मंकी कहने का आरोप लगाया. साथ ही कई अन्य प्लेयर ने भी भज्जी को घेर लिया और फिर मार्क बेंसन ने सभी समझाकर मामले को शांत करा दिया. हालांकि, इस विवाद ने विश्व भर काफी सुर्खियां बंटोरी थी और यह मामला काफी समय तक चर्चाओं में रहा था.
बिहार के वह उभरते क्रिकेट सितारे, जिन्होंने बनाया अपना नाम; लोग भी करते हैं प्रणाम

Shahid Afridi का बल्ला तोड़ विवाद
साल 2007 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीद अफरीदी की तरफ से बल्ला तोड़ने वाला विवाद भी काफी सुर्खियों में आया था. टी-20 विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आउट होने के बाद अफरीदी ने एक दर्शक को बल्ला मारने की धमकी दी थी. बताया जाता है कि आउट होने के बाद अफरीदी जब पवेलियन की तरफ जा रहे थे उस वक्त एक दर्शक ने उन्हें अपशब्द कह दिए थे, जिसके बाद वह हवा में बल्ला लहराते हुए दर्शक की तरफ भी दौड़े थे. इस हरकत की वजह से मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने उन्हें चार वनडे मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया था. इसके अलावा शाहीद अफरीदी कई मौकों पर खराब प्रदर्शन के बाद अपना बल्ला तोड़ने के लिए जाने जाते हैं. उनके आक्रामक स्वभाव और गुस्से की वजह से ड्रेसिंग रूम या फिर मैदान पर बल्ला टूटने की घटना काफी चर्चाओं में रही थी. साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी-20 मैच के दौरान कैमरे में गेंद को चबाते हुए पकड़े गए थे. फिर उन पर दो टी-20 मैचों का भी जुर्माना लगाया गया था. बता दें कि साल 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने अपने जूतों से पिच को नुकसान पहुंचाया था. इसके बाद उन पर एक टेस्ट और दो वनडे मैचों पर खेलने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था.
कप्तान हार्दिक को महंगा पड़ा गुस्सा, गलती मानने के बाद भी लगा जुर्माना! क्या है पूरा मामला?

रिकी पोंटिंग और अंपायर से बहस
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने क्रिकेट के इतिहास के सबसे आक्रामक और सफल बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. कई मौकों पर उन्हें मैदानी या थर्ड अंपायरों से तीखी बहस करते हुए देखा गया था. अंपायरों के साथ उनके कुछ सबसे चर्चित विवादों में से एक था. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (द एशेज 2010) मेलबर्न टेस्ट के दौरान एक फैसले पर नाखुश होकर तत्कालीन कप्तान रिकी पोंटिंग मैदानी अंपायर अलीम डार से बहस करने के लिए पहुंच गए. इस बहस को लेकर अंपायर ने उन पर मैच फीस का जुर्माना लगाया दिया था. वहीं, आईपीएल 2024 में रिकी पोटिंग दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे. इसी बीच डीसी बनाम आरआर के बीच मुकाबला खेला जा रहा था, जहां ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम और मैदान पर विदेशी खिलाड़ियों की संख्या को लेकर वह सौरव गांगुली और अंपायर से भिड़ गए थे. यह विवाद भी उस वक्त काफी चर्चाओं में रहा था. बता दें कि रिकी पोंटिंग का विवादों से एक पुराना नाता रहा है. लेकिन वह एक सफल बल्लेबाज और कप्तान रहे हैं. उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दो बार विश्व कप चैंपियन बनी है और फिर टेस्ट रैंकिंग में भी टॉप पहुंची है. पोटिंग ने विश्व कप 2003 के फाइनल में कमाल की शतकीय पारी खेली थी और उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ इस खिताब को ऑस्ट्रेलिया को जितवाने का काम किया था.
AUS के खिलाफ पाकिस्तान ने किया ODI टीम का ऐलान, बाबर आजम की हुई वापसी और रिजवान बाहर

क्रिकेट एक विश्व प्रसिद्ध खेल हैं और इसके फैंस पूरी दुनिया में मिल जाएंगे. हालांकि, इसके साथ कई ऐसे विवाद भी जुड़े हैं जिसकी वजह दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने सामने आ गए. भारतीय खिलाड़ियों की सबसे ज्यादा भिड़ंत पाकिस्तान के साथ देखने को मिलती थी. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच क्रिकेट स्टेडियम में नहीं बल्कि ऐसा लगता था कि बॉर्डर पर जंग हो रही है. दोनों टीमों के लिए यह इज्जत का सवाल था कि इस मैच या सीरीज को हारना नहीं था. यही वजह थी कि दोनों टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ मैदान पर भिड़ भी जाते थे. लेकिन कई बार मैदान पर खेलते हुए प्लेयर एक-दूसरे से भी लड़ जाते थे. ऐसे ही कई विवाद क्रिकेट मैदान पर हुए हैं जिसकी एक लंबी फेहरिस्त है. हमने इस आर्टिकल में उनमें से कुछ चुनिंदा घटनाओं का जिक्र किया है जो खेल खत्म होने के बाद भी काफी चर्चाओं में रही थी. इनमें में से सबसे ज्यादा हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच थप्पड़ कांड है जिसको भूलने से भुलाया नहीं जाता है.
Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube | Instagram
