Home Latest News & Updates भारत के खिलाफ पहले टी-20 के लिए ENG ने किया टीम का ऐलान, जोफ्रा आर्चर हुए बाहर; देखें प्लेइंग-11

भारत के खिलाफ पहले टी-20 के लिए ENG ने किया टीम का ऐलान, जोफ्रा आर्चर हुए बाहर; देखें प्लेइंग-11

by Sachin Kumar 1 July 2026, 1:59 PM IST
1 July 2026, 1:59 PM IST
England announces playing XI India

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों टी-20 सीरीज खेली जानी है और इस सीरीज का पहला मुकाबला आज (1 जुलाई) को खेला जाएगा. यह मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में होगा. वहीं, मैच को देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद भी हराम करनी पड़ेगी, क्योंकि यह मैच रात में करीब 10 बजे से शुरू होगा. इसी बीच इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. वहीं, आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत से हारने वाली इंग्लिश टीम ने दो बड़े बदलाव किए हैं. इस दौरान जेमी ओवरटन की जगह साकिब महमूद और जोफ्रा आर्चर की जगह ल्यूक वुड को टीम में शामिल किया है.

NZ के खिलाफ सीरीज खेलने बाद दिया गया आराम

जोफ्रा आर्चर और जोश टंग को हाल ही में खेली गई न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के बाद आराम देने का फैसला लिया गया है. साथ ही टीम ने आने वाली सीरीज को ध्यान में रखकर फैसला किया. मामला यह है कि जोफ्रा आर्चर इस समय इंग्लिश टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हैं और जरूरत पड़ने पर टीम को ब्रेक थ्रू दिलवाने का काम करते हैं. ऐसे में गेंदबाज को कोई इंजरी न हो जाए. इसको ध्यान में रखते हुए भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया.

क्या भारतीय क्रिकेट टीम में फिट खिलाड़ियों को नहीं मिला था मौका? सुनील गावस्कर ने उठाए गंभीर सवाल

हैरी ब्रूक को दी गई टीम की कमान

स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक को इस बार टीम कमान सौंपी गई है और भारत के खिलाफ उनके लिए अग्नि परीक्षा के समान है. साथ ही उनकी अभी तक की कप्तानी करियर में यह सबसे बड़ी चुनौती होने वाली है. वहीं, इंग्लिश टीम को टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाकर हैरी ब्रूक की स्थिति काफी मजबूत हुई थी और उस दौरान उन्होंने काफी सुर्खियों बंटोरी थीं. हालांकि, सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ हार होने के बाद उनकी थोड़ी सी आलोचना भी हुई थी. साथ ही वह अगले टेस्ट मैच के कप्तान के रूप में देखें जा रहे हैं.

मैं इंग्लैंड क्रिकेट के लिए समर्पित

सीरीज शुरू होने से पहले ब्रूक ने कहा कि मैंने पूरी तरह से इंग्लैंड क्रिकेट के रूप में समर्पित कर दिया है. मैंने यह भी कर दिया है कि मैं द हंड्रेड को छोड़कर किसी भी अन्य फ्रेंचाइजी के साथ नहीं खेलूंगा. मैं जो कुछ भी करना चाहता हूं वह इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलना है. मैदान पर या मैदान के बाहर मेरा हक कदम सिर्फ इसलिए होता है ताकि मैं इंग्लैंड के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकूं.

ऐसी है इंग्लैंड की प्लेइंग-11

फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (C), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, सैम करन, विल जैक्स, साकिब महमूद, लियाम डॉसन, आदिल राशिद और ल्यूक वुड.

आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद गंभीर की कोचिंग पर सवाल! क्या एशियन गेम्स से पहले कर पाएंगे खामियां दूर?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?