Home Latest News & Updates ICC ने किया प्लेयर ऑफ द मंथ का एलान! भारतीय खिलाड़ी का दिखा जलवा; ऐसा रहा पाकिस्तान का प्रदर्शन!

ICC ने किया प्लेयर ऑफ द मंथ का एलान! भारतीय खिलाड़ी का दिखा जलवा; ऐसा रहा पाकिस्तान का प्रदर्शन!

by Sachin Kumar
0 comment

Player of the Month : आईसीसी ने इस 23 मार्च को प्लेयर ऑफ द मंथ का एलान कर दिया है. इस लिस्ट में महिला क्रिकेटरों की तरफ से भारतीय खिलाड़ी ने दबदबा बनाया है, जबकि मेन्स में पाकिस्तानी प्लेयर ने ये अवॉर्ड जीता है.

Player of the Month : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 23 मार्च 2026 को प्लेयर ऑफ द मंथ का एलान कर दिया है. विमेंस कैटेगरी में भारतीय टीम की खिलाड़ी ने बाजी मारी है. वहीं, मेंस कैटेगरी में पाकिस्तान के प्लेयर ने अवॉर्ड जीता है. अगर भारतीय महिला क्रिकेटर्स की बात करें तो अरुणधति रेड्डी इस अवॉर्ड को जीतने में कामयाबी हो पाई है. उन्होंने बीते दिनों पहले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था और यही वजह रही कि उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित करने का फैसला लिया गया. रेड्डी ने पहली बार इस अवॉर्ड पर कब्जा जमाया है.

ऐसा किया था अरुणधति ने प्रदर्शन

रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी-20 मैचों में 8 विकेट चटकाए थे. इस सीरीज में उनका औसत 10.87 रहा और इकॉनमी रेट 7.25 रहा था. सिडनी में खेले गए मैच में उन्होंने 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. इस अवॉर्ड के लिए अरुंधत्ति रेड्डी के साथ श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा और पाकिस्तान की फातिमा सना को भी चुना गया है. लेकिन अरुणधति ने इन दोनों को भी पीछे छोड़ते हुए इस अवॉर्ड पहली सूची में कब्जा किया है.

अरुणधति ने कही ये बात

अवॉर्ड जीतने के बाद अरुणधति ने कहा कि आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है. साथ ही मेरे लिए यह और भी ज्यादा खास बात है कि ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर मेरे द्वारा किए गए प्रदर्शन पर मुझे सम्मानित करने का फैसला किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि कंगारुओं को उनके घर में हराना इतनी आसान बात नहीं है और यही वजह है कि यह अवॉर्ड मेरे कई गुना ज्यादा मायने रखता है. साथ ही इस सीरीज में मिली जीत से हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ा है. उन्होंने यह भी कहा कि हम आने वाले टी-20 विश्व कप में भी इसी तरह का प्रदर्शन दोहराने की कोशिश करेंगे.

मेंस कैटेगरी में इस खिलाड़ी को मिला अवॉर्ड

वहीं, मेन्स क्रिकेट की बात करें तो ये अवॉर्ड साहिबजादा फरहान को मिला है. फरहान ने टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे और उनका ये रिकॉर्ड कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया था. उन्होंने यह अवॉर्ड इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स और अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्विक को पीछे छोड़ने के बाद मिला है. फरहान ने भले ही इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया हो लेकिन उनकी टीम सेमीफाइनल में हार गई थीं.

यह भी पढ़ें- तालिबान से कांपा पाकिस्तान! PSL में दर्शकों की होगी नो-एंट्री; स्टेडियम में होंगे सिर्फ खिलाड़ी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?