Loans Against Digital Gold: आज-कल आपने डिजिटल गोल्ड के बारे में काफी कुछ सुना होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इसी डिजिटल गोल्ड की वजह से आपको लाखों का लोन भी मिल सकता है?
23 March, 2026
क्या कभी ऐसा हुआ है कि आपके पास डिजिटल गोल्ड का अच्छा-खासा बैलेंस हो, लेकिन ऐन मौके पर जब पैसों की सख्त जरूरत पड़ी, तो आप खुद को लाचार महसूस करने लगे हों? अक्सर स्मार्ट इन्वेस्टर्स भी ऐसी सिचुएशन में फंस जाते हैं. अपनी जमा-पूंजी या इन्वेस्टमेंट को सिर्फ इसलिए बेच देना कि अचानक कोई छोटा-मोटा खर्च आ गया है, कोई समझदारी की बात नहीं लगती. खासतौर से आज के टाइम में, जब आप सोने की बढ़ती कीमतों को देखते हैं, तो इसे बेचने का ख्याल और भी बुरा लगता है. मगर गुड न्यूज़ ये है कि अब आपको अपनी डिजिटल प्रोपर्टी बेचने की जरूरत नहीं है.
इन्वेस्टर्स के लिए जैकपॉट
2026 के मॉर्डन दौर में, सोने के लिए हमारा प्यार ऑनलाइन शिफ्ट हो चुका है. अब आप 24 कैरेट शुद्ध सोना छोटे-छोटे हिस्सों में खरीद सकते हैं, जो सेफ डिजिटल वॉलेट में जमा रहता है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये था कि क्या मुसीबत के टाइम इस डिजिटल गोल्ड का इस्तेमाल लोन लेने के लिए किया जा सकता है? जवाब है ‘हां’. दरअसल, आज गोल्ड होल्डिंग्स को गिरवी रखकर लोन लेना एक बढ़िया ऑप्शन बन चुका है. इससे आप अपनी जूलरी की विरासत को बेचे बिना अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं.
डिजिटल लेंडिंग इकोसिस्टम
अगर आपको आज अपने डिजिटल गोल्ड के बदले फंड चाहिए, तो आपके पास दो रास्ते हैं. इन्हें समझकर आप अपना टाइम और पैसा दोनों बचा सकते हैं.
- डिजिटल लेंडिंग इकोसिस्टम
आजकल कई मॉडर्न फिनटेक ऐप्स आपको अपने प्लेटफॉर्म पर डिजिटल गोल्ड गिरवी रखने की सुविधा देते हैं. वो आपकी होल्डिंग्स पर एक ‘डिजिटल लिएन’ लगा देते हैं, जिसका मतलब है कि जब तक आप लोन नहीं चुकाते, आप उस सोने को बेच या ट्रांसफर नहीं कर सकते. ये प्रोसेस पूरी तरह पेपरलेस होता है और ई-केवाईसी के जरिए कुछ ही मिनटों में लोन अप्रूव हो जाता है. ध्यान देने वाली बात ये है कि इसमें लोन का अमांउट अक्सर काफी कम होता है और ट्रेडिशनल बैंकों के मुकाबले इंटरेस्ट रेट थोड़ा ज्यादा हो सकता है.
यह भी पढ़ेंःStock Market का ब्लैक मंडे, US-Iran की टेंशन के बीच दलाल स्ट्रीट का बीपी हाई; जानें इस गिरावट की 5 वजह
- कन्वर्जन और फिजिकल गोल्ड
अगर आपको बड़े अमाउंट की जरूरत है या आप बेहतर शर्तों पर लोन चाहते हैं, तो सबसे भरोसेमंद तरीका ये है कि आप अपने डिजिटल गोल्ड को फिजिकल सिक्कों में बदल लें और फिर ट्रेडिशनल तरीके से गोल्ड लोन लें. बड़े लेवल के लोन के लिए आज भी रेगुलेटरी नियम फिजिकल एसेट्स को ज्यादा प्रेफरेंस देते हैं. अपने डिजिटल गोल्ड को फिजिकल सोने में बदलकर आप कई भरोसेमंद फाइनेंस कंपनियों के पास जा सकते हैं. इसके बाद आपको गोल्ड की वैल्यू के बदले ज्यादा लोन मिल सकता है. साथ ही, आपका सोना रेगुलेटेड लेंडर्स के सेफ लॉकर्स में जमा रहता है.
- मिथ और सच
सोने पर लोन लेने को लेकर अक्सर पुरानी बातें सुनने को मिलती हैं, लेकिन हकीकत कुछ और है. ये मिथ है कि, गिरवी रखने पर सोने के बढ़ते दाम का फायदा नहीं मिलता. सच ये है कि सोना आपका ही रहता है. अगर लोन के दौरान सोने की कीमतें बढ़ती हैं, तो आपके लोन और जूलरी की वैल्यू भी बढ़ती है. लोन चुकाते ही आपको सोना वापस मिल जाता है. गोल्डन गोल को लेकर एक और मिथ ये है कि, इसके लिए सिबिल स्कोर का अच्छा होना जरूरी है. मगर ये एक ‘सिक्योर लोन’ है, इसलिए यहां आपका क्रेडिट स्कोर ज्यादा मायने नहीं रखता. आपका सोना ही आपकी सिक्योरिटी है. इसके अलावा कई लोगों का मानना है कि सोने की वैल्यू लगवाने में कई दिन लगते हैं. मगर मॉर्डन मशीनों से तुरंत सोने की जांच की जाती है और कुछ ही टाइम में पैसा आपके बैंक अकाउंट में आ जाता है.
एक्शन प्लान
- पोर्टफोलियो चेक करें: अपने ऐप में देखें कि आपके पास कितना डिजिटल गोल्ड है और आज के रेट के हिसाब से उसकी क्या वैल्यू है. इसके बाद ये तय करें कि आपको छोटा लोन चाहिए या फिजिकल डिलीवरी लेकर बड़ा अमाउंट वाला सस्ता लोन. साथ ही अपने डिजिटल प्रोवाइडर से फिजिकल डिलीवरी मांगें. वो आपके बैलेंस के 24K सिक्के बनाकर सीधे आपके घर भेज देंगे.
- KYC तैयार रखें: अपना आधार और पैन कार्ड तैयार रखें ताकि प्रोसेस में देरी न हो.
मिनटों में मिलेगा फंड: अपना सोना लेकर लेंडर के पास जाएं और ट्रांसपेरेंट तरीके से वैल्यू लगवाकर पैसा सीधे अपने अकाउंट में पाएं. यानी डिजिटल गोल्ड सिर्फ इन्वेस्टमेंट का जरिया नहीं, बल्कि आपकी फाइनेंशियल सिक्योरिटी का कवच भी है. आज के गोल्ड रेट को देखें और अपनी जरूरतों के हिसाब से सही फैसला लें.
News Source: PTI
यह भी पढ़ेंः Gold-Silver धड़ाम, आया जूलरी खरीदने का सुनहरा मौका? जानें सोने-चांदी का ताज़ा भाव
