Home Top News एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत का कमाल, पुरुष और महिला स्कीट टीमों ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत का कमाल, पुरुष और महिला स्कीट टीमों ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

by Neha Singh 23 September 2026, 10:56 AM IST (Updated 23 September 2026, 10:58 AM IST)
23 September 2026, 10:56 AM IST (Updated 23 September 2026, 10:58 AM IST)
Indian Skeet Team

Indian Skeet Team: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में हर दिन भारत के पास मेडल आ रहे हैं. बुधवार को भारतीय पुरुष और महिला स्कीट टीमों ने एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीते. तीन दिन के क्वालिफिकेशन राउंड के बाद, राइजा ढिल्लन, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल की भारतीय तिकड़ी ने कुल 331 के स्कोर के साथ महिलाओं के इवेंट में गोल्ड मेडलिस्ट चीन (357) और कजाकिस्तान (336) के बाद तीसरा स्थान हासिल किया. अनंतजीत सिंह नरुका, अनुभवी मैराज अहमद खान और भावतेग सिंह गिल ने भी पुरुषों की टीम को 346 के कुल स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल दिलाते हुए पोडियम पर जगह बनाई.

महिला टीम के पास मेडल जीतने का एक और मौका

स्कीट इवेंट में हर शूटर को ज्यादा से ज्यादा 125 पॉइंट्स पाने की कोशिश करनी होती है. इंडिविजुअल फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाले अनंतजीत का स्कोर 119 था, मैराज का 116 जबकि भावतेघ का 111 था. इससे पहले, परिनाज और राइजा दोनों ने संभावित 125 में से 111 पॉइंट्स हासिल किए, जबकि माहेश्वरी ने 109 पॉइंट्स बनाए. राइजा और परिनाज के पास मेडल जीतने का एक और मौका है क्योंकि दोनों ने महिलाओं के स्कीट इवेंट के इंडिविजुअल फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. राइजा ने आठवें स्थान पर क्वालिफाई किया, जबकि परिनाज नौवें स्थान पर रहीं.

मेडल से चूकीं मनु

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर इंडिविजुअल कॉम्पिटिशन में पांचवें स्थान पर रहीं, जिससे भारत बुधवार को यहां एशियन गेम्स में महिलाओं की 10m एयर पिस्टल इवेंट में बिना मेडल के रह गया और टीम ब्रॉन्ज मेडल से चूक गई. भाकर 579 के टोटल के साथ फाइनल के लिए तीसरे स्थान पर रहने के बाद 181.1 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहीं. 24 साल की खिलाड़ी ने पेरिस ओलंपिक्स में मिक्स्ड टीम ब्रॉन्ज के अलावा इस इवेंट में इंडिविजुअल ब्रॉन्ज मेडल जीता था. अब वे 25m पिस्टल इवेंट में दिखेंगी, जहां वह डिफेंडिंग चैंपियन है.

दूसरे भारतीयों में ईशा सिंह क्वालिफिकेशन में 572 के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं. सुरुचि सिंह 568 के स्कोर के साथ 26वें नंबर पर रहीं. टीम इवेंट में भारत वियतनाम से मेडल चूक गया, दोनों टीमों के 1719 पर बराबर होने के बाद इनर 10s काउंट कम होने की वजह से चौथे नंबर पर रहा. बता दें, भारत ने अब तक शूटिंग में सात मेडल जीते हैं- चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज, लेकिन गोल्ड अभी भी पहुंच से बाहर है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में जीता दूसरा गोल्ड, श्रीलंका को 147 रन से हराया

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?