Kane Williamson Retirement: न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकट करियर को अलविदा कह दिया है. 12 जून को उनकी इस खबर ने क्रिकेट प्रेमियों को एक झटका सा दिया. सभी हैरान हो गए, कई लोगों को यह उम्मीद थी कि केन विलियमसन उन्हें आगामी विश्व कप में खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन उनकी उम्मीदों पर अब पानी फिर गया है.
केन विलियमसन एक दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं. इन्होंने न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम के लिए कई बड़े योगदान दिए हैं. इन्होंने अपनी टीम के लिए एक-दो नहीं बल्कि 6 दोहरे शतक लगाए हैं. यह कारनामा उनकी टीम के लिए उनका एक रिकॉर्ड है. अब आइए जानते हैं कि केन विलियमसन के संन्यास पर न्यूजीलैंड क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने क्या कहा और इसके साथ ही एक नजर उनके क्रिकेट करियर के बड़े आंकड़ों पर भी डालेंगे.
न्यूजीलैंड क्रिकेट में एक युग के अंत का प्रतीक
12 जून दिन शुक्रवार को केन विलियमसन ने अपने शानदार इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया. जी हां, न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने 16 साल के अपने शानदार करियर के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले ली है. उनका यह कदम न्यूजीलैंड क्रिकेट में खेल के तीनों प्रारूपों में एक युग के अंत का प्रतीक है. इससे पहले केन ने 2025 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.
अब सही समय है…- केन विलियमसन
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने केन विलियमसन की रिटायरमेंट को लेकर एक बयान जारी किया. न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी इस बयान में केन विलियमसन ने कहा, “मैंने इस बारे में काफी समय से सोचा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह स्पष्ट हो गया है कि अब सही समय है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए मेरे मन में हमेशा से प्रबल जुनून और भूख रही है और मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले गए हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है.”
उन्होंने आगे कहा, “इससे कम पर आगे बढ़ना सही नहीं होगा और मैं अपनी शर्तों पर पद छोड़ने को अपना सौभाग्य मानता हूं.” वहीं, न्यूजीलैंड क्रिकेट कमेटी (एनजेडी) ने कहा, “हमारे महानतम खिलाड़ियों में से एक, विदाई ले रहे हैं. केन विलियमसन ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.”
केन खेल के एक सच्चे दिग्गज- आईसीसी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने केन विलियमसन के संन्यास पर अपनी खास बात कही है. 13 जून को आईसीसी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ‘Thank You ‘लिखी हुई उनकी कई तस्वीरों को एक फ्रेम में डालकर एक पोस्ट की है. इस पोस्ट में आईसीसी ने केन विलियमसन को खेल का एक सच्चा दिग्गज बताया है. ICC ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “केन विलियमसन ने अपने शानदार इंटरनेशनल करियर को अलविदा कहा – वे खेल के एक सच्चे लेजेंड हैं.”
A true legend of the game as Kane Williamson calls time on his illustrious international career 😍
— ICC (@ICC) June 13, 2026
More 👉 https://t.co/DzDMqhmGqK pic.twitter.com/vQjdyo7htc
48 शतक, 6 दोहरा शतक और भी बहुत कुछ
न्यूजीलैंड के लिए 16 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद 35 वर्षीय केन विलियमसन ने अब रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. इस बीच हम उनके इस करियर के कुछ ऐतिहासिक आंकड़ों पर नजर डाल रहे हैं. केन विलियमसन ने अपने इस शानदार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कुल 48 शतक (100 रन) जड़े हैं. इनमें 33 शतक टेस्ट से और 15 शतक वनडे क्रिकेट के शामिल हैं.
इसके अलावा केन विलियमसन ने कुल 6 बार दोहरा शतक लगाया है. उनकी यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के लिए एक रिकॉर्ड है. न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड केन विलियमसन के ही नाम है. आंकड़ों के अनुसार, केन ने न्यूजीलैंड के लिए सभी प्रारूपों में ऑल टाइम लीडिंग अंतरराष्ट्रीय रन-स्कोरर के रूप में अपना करियर समाप्त किया, जिसमें 19,346 रन शामिल हैं.
विलियमसन न्यूजीलैंड की उस टीम का हिस्सा थे जिसने लगातार आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई, जिसमें 2019 का फाइनल भी शामिल है जब उन्होंने टीम की कप्तानी की थी. केन ने 2021 में ब्लैक कैप्स (न्यूजीलैंड) को पहली बार आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब भी दिलाया था.
News Source: PTI
