Home मनोरंजन Kala Hiran पर Salman Khan का बड़ा कदम, फिल्म की रिलीज रोकने दिल्ली पहुंचे भाईजान

Kala Hiran पर Salman Khan का बड़ा कदम, फिल्म की रिलीज रोकने दिल्ली पहुंचे भाईजान

by Preeti Pal 13 June 2026, 10:52 AM IST (Updated 13 June 2026, 12:13 PM IST)
13 June 2026, 10:52 AM IST (Updated 13 June 2026, 12:13 PM IST)
Kala Hiran पर Salman Khan का बड़ा कदम, फिल्म की रिलीज रोकने दिल्ली पहुंचे भाईजान

Salman Khan-Kala Hiran: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर लीगल लड़ाई की वजह से लाइमलाइट में हैं. इस बार मामला उनकी आने वाली किसी फिल्म का नहीं, बल्कि फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लीगल’ का है. सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है. शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म के मेकर्स और बाकी लोगों को नोटिस जारी किया है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 19 जून को होगी. सलमान खान के वकील ने अदालत में कहा कि ये फिल्म काले हिरण शिकार के मामले पर बेस्ड है. इसमें सलमान की पहचान और पर्सनालिटी से जुड़ी चीज़ों का इस्तेमाल किया गया है. उनका दावा है कि ये एक्टर के पर्सनल राइट्स का उल्लंघन है.

क्या है मामला?

दरअसल, हाल ही में फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लीगल’ का पोस्टर और टीज़र रिलीज़ किया गया था. सलमान खान का कहना है कि पोस्टर में दिखाया गया लीड कैरेक्टर उनसे काफी मिलता-जुलता दिखाई देता है. इतना ही नहीं, उसके हाथ में वही खास तरह का ब्रेसलेट भी नजर आता है, जो लंबे टाइम से सलमान खान की पहचान माना जाता रहा है. वहीं, भाईजान के वकील ने अदालत को बताया कि फिल्म में दिखाया गया कैरेक्टर सलमान जैसा दिखता है, उसी तरह कपड़े पहनता है और उसकी प्रेजेंटेशन भी लोगों को सीधे सलमान की याद दिलाती है. ऐसे में ऑडियन्स के बीच गलत मैसेज जा सकता है.

Ranveer Singh से पहले ये 6 Bollywood Stars भी लास्ट टाइम पर छोड़ चुके हैं फिल्में

इमेज को होगा नुकसान

सलमान खान ने अपनी याचिका में ये भी कहा है कि फिल्म के पोस्टर और कहानी फैक्ट्स से मेल नहीं खाती. उनका कहना है कि राजस्थान की एक अदालत उन्हें आर्म एक्ट से जुड़े मामले में पहले ही बरी कर चुकी है. इसके बावजूद पोस्टर में लीड कैरेक्टर को बंदूक के साथ दिखाया गया है, जो सलमान की इमेज को नुकसान पहुंचा सकता है. याचिका में ये भी आरोप लगाया गया है कि फिल्म मेकर्स इस मामले को सनसनीखेज बनाकर लोगों का ध्यान अट्रैक्ट करना चाहते हैं. इससे सलमान खान की सालों में बनी इमेज और पॉपुलैरिटी पर असर पड़ सकता है.

पहले भी पहुंचें अदालत

वैसे, सलमान खान पहले भी अपने नाम, तस्वीरों और पहचान के गलत इस्तेमाल को लेकर अदालत पहुंच चुके हैं. पिछले साल दिसंबर में दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके फेवर में अंतरिम राहत देते हुए उनके पर्सनल राइट्स की सुरक्षा का आदेश दिया था. हालांकि, सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि कई और फेमस हस्तियां भी अपने पर्सनल राइट्स की सुरक्षा के लिए अदालत पहुंच चुकी हैं. इनमें एक्टर, आध्यात्मिक गुरु, जर्नलिस्ट और सोशल मीडिया के पॉपुलर सेलिब्रिटीज शामिल हैं. पिछले कुछ सालों में अदालत ने कई फेमस लोगों को इस तरह के मामलों में अंतरिम राहत भी दी है. खैर, अब सबकी नजर 19 जून की सुनवाई पर टिकी है.

News Source: PTI

वो फिल्म जिसे डायरेक्टर ने खुद भी नहीं समझा था ‘बनने लायक’, फिर Most Rejected मूवी बन गई ब्लॉकबस्टर

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?