Rohit Sharma : भारत और अफगानिस्तान के बीच में तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू हो गई है. सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. धर्मशाला में टीम इंडिया ने पहले मैच में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत कर दी. अब दूसरे मैच में अफगान टीम वापसी करने के लिए मैदान पर संघर्ष कर रही है. इसी बीच भारत के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है.
खराब प्रदर्शन के बाद बढ़ी चिंता
रोहित शर्मा के प्रदर्शन में हाल ही में काफी गिरावट देखने को मिली है. हैमस्ट्रिंग की चोट और IPL में औसत प्रदर्शन की वजह से उनके भविष्य को लेकर अब चिंता बढ़ गई है. साथ ही वह अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 16 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, उनके खराब प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर संन्यास की बात भी कही जाने लगी है. साईराज ने कहा कि मुझे लगता है कि रोहित एक अनुभवी प्लेयर है. उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने दो अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी भी जीती है. मुझे लगता है कि वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने अनुभव से टीम को मजबूत करने का काम करते हैं.
स्पिन कोच ने कहा कि रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के अलावा लीडरशिप का भी टीम पर असर पड़ता है. इसमें शुभमन गिल भी शामिल हैं. मैं यह भरोसे के साथ कह सकता हूं कि हिटमैन का टीम में शामिल होना सबसे ज्यादा जरूरी है. कोच ने कहा कि मुझे लगता है कि रोहित शर्मा एक दमदार बल्लेबाज के अलावा परिस्थिति को भी भलीभांति जानते हैं.
बेसब्री से करते हैं इंतजार
साईराज बहुतुले ने कहा कि मुझे लगता है कि वह हर एक मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. साथ ही जिस तरह से वह मैदान पर अपना पसीना बहा रहे हैं, उससे लगता है कि उन्होंने अभी-अभी खेलना शुरू किया है. दूसरी तरफ बहुतुले ने केएल राहुल की भी जमकर तारीफ की. पहले मैच में राहुल ने 19 गेंदों पर 39 रन मारे थे. इससे पहले एकलौते टेस्ट मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी. कोच ने कहा कि वह मेरे हिसाब से एक शानदार खिलाड़ी हैं और हालात को ध्यान में रखते हुए अपनी बल्लेबाजी करते हैं.
दीप्ति के पंजे में फंसकर पाकिस्तानी टीम ढेर! जानें भारत की जीत पर ऑलराउंडर शर्मा ने क्या कहा
केएल को किसी भी नंबर पर भेजे
स्पिन कोच ने कहा कि केएल राहुल को किसी भी नंबर पर भेजें, वह शानदार क्रिकेट खेल सकते हैं. वह मैच की परिस्थितियों को समझते हैं और उसके बाद अपना खेल खेलते हैं. हालात के हिसाब से खुद को ढालने का काम करते हैं और अच्छा प्रदर्शन करके दिखाते हैं.
स्मृति मंधाना के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि, 100 सबसे प्रभावशाली खेल हस्तियों में अकेली भारतीय
