Home Latest News & Updates Super-8 में न्यूजीलैंड की भी एंट्री, कनाडा को 8 विकेट से हराया; ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो

Super-8 में न्यूजीलैंड की भी एंट्री, कनाडा को 8 विकेट से हराया; ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो

by Sachin Kumar 17 February 2026, 3:38 PM IST (Updated 19 February 2026, 12:09 PM IST)
17 February 2026, 3:38 PM IST (Updated 19 February 2026, 12:09 PM IST)
T20 World Cup 2026 New Zealand vs Canada

T20 World Cup 2026 : न्यूजीलैंड ने ग्रुप स्टेज के मुकाबले में कनाडा को 8 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने सुपर-8 में अपनी जगह बना ली है और कनाडा टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर है.

T20 World Cup 2026 : टी-20 विश्व कप 2026 के 31वें मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने कनाडा को 8 विकेट से हरा दिया. इस मैच में कनाडा की तरफ से युवराज सामरा ने 65 गेंदों में शतकीय पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया. इस दौरान टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन बोर्ड पर लगा दिए. जवाब में कीवी टीम ने ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र की धांसू पारियों की बदौलत 15.1 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है.

फिलिप्स और रविंद्र ने मचाई तबाही

इस मैच से पहले ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र ने तूफानी अंदाज में पारी खेली. फिलिप्स ने 36 गेंदों पर नाबाद 76 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के जड़े. वहीं, 59 रनों की नाबाद पारी खेली और उन्होंने फिलिप्स का खूब साथ दिया. इसके अलावा 21 रन फिल एलन ने भी बनाए. इस मैच में कनाडाई गेंदबाज बेबस दिखे और उसका फायदा कीवी बल्लेबाजों ने जमकर उठाया.

सामरा की शतकीय पारी रही वेस्ट

इससे पहले युवराज सामरा टी-20 विश्व कप में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाजों ने मैच में अपनी जान फूंक दी और कीवियों के सामने एक मजबूत स्कोर खड़ा किया. साथ ही युवराज सामरा ने भी शानदार कोशिश की. हालांकि, उनके द्वारा 110 रनों की पारी व्यर्थ चली गई लेकिन उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के भी लगाने का काम किया.

वहीं, इस जीत के साथ जहां न्यूजीलैंड सुपर-8 में पहुंच गई है तो दूसरी तरफ कनाडाई टीम अपना लगातार तीसरा मुकाबला हार गई है. अब कनाडा को अपना ग्रुप स्टेज का अंतिम मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है.

इन टीमों ने सुपर-8 में जगह

कनाडा को हराने के बाद न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में अपनी जगह बना दी है. इसके साथ ही सुपर-8 में जगह बनाने वाली टीमों की संख्या 6 हो गई है, जिसमें मुख्य रूप से भारत, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- नकवी को जाहिल कहने वाले बयान से शोएब अख्तर ने लिया यूटर्न, अब दे रहे हैं सफाई; ऐसे बने भीगी बिल्ली

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?