Home Top News CSK का बड़ा दांव, जहीर खान को बनाया नया हेड कोच; IPL 2027 से शुरू होगा नया कोचिंग चैप्टर

CSK का बड़ा दांव, जहीर खान को बनाया नया हेड कोच; IPL 2027 से शुरू होगा नया कोचिंग चैप्टर

by Sachin Kumar 21 September 2026, 7:26 PM IST (Updated 21 September 2026, 8:02 PM IST)
21 September 2026, 7:26 PM IST (Updated 21 September 2026, 8:02 PM IST)
Zaheer Khan appointed CSK new head coach

IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अगले सीजन से पहले बड़ा फैसला लिया है. CSK ने भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जहीर खान को IPL 2027 के लिए टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है. फ्रेंचाइजी ने अपनी लंबी अवधि की योजना को ध्यान में रखते हुए जहीर खान को यह जिम्मेदारी सौंपी है. इसी बीच खबर है कि आगामी सीजन में स्टीफन फ्लेमिंग की टीम से विदाई हो सकती है.

CSK ने जहीर को बताया- बाएं हाथ का जलवा!

इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट भी की. इसमें लिखा कि बाएं हाथ का जलवा! चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के तौर पर जहीर खान का स्वागत है! दूसरी ओर फ्रेंचाइजी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि IPL के इतिहास की सबसे सफल टीमों से एक का हिस्सा बनना सम्मान की बात है. एक क्रिकेटर के तौर पर मैंने मैदान पर CSK का सामना किया है और उन मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया है. चेपॉक में सुपरफैंस द्वारा बनाया गया माहौल इसे और भी खास बनाता है.

क्या फिर होगी बाबर आजम की फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी? क्या घरेलू क्रिकेट बचा पाएगा क्रिकेट; जानें मामला

ऐसा रहा गेंदबाज का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड

वहीं, जहीर खान ने कहा कि मैं इतनी शानदार विरासत वाली फ्रेंजाइजी से जुड़ने के लिए बहुत उत्साहित हूं. आपको बताते चलें कि 47 वर्षीय जहीर ने भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी-20 मैच केले हैं. साल 2011 के ऐतिहासिक विश्व कप टूर्नामेंट में 21 बल्लेबाजों को आउट कर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. जहीर ने 2024 सीजन के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर के तौर पर काम किया था. फ्लेमिंग ने पिछले साल जुलाई में घोषणा की थी कि वह पांच बार की चैंपियन टीम का साथ छोड़ देंगे. माना जा रहा है कि सीएसके की क्रिकेट मैनेजमेंट कमेटी (MS धोनी, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और मालकिन रूपा गुरुनाथ) इस किसी भारतीय खिलाड़ी को कोच के रूप में लाना चाहती थी.

टी20 से लेकर IPL तक का अच्छा खास अनुभव

दूसरी ओर आईपीएल में जहीर खान के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 100 मैच खेले हैं और संन्यास लेने के बाद कोचिंग की भूमिका में आ गए. सीएसके की मालकिन रूपा गुरुनाथ ने कहा कि जहीर का शानदार करियर रहा है. हमें भरोसा है कि उनका मार्गदर्शन इस फ्रेंचाइजी की नींव को मजबूत करने में मदद करेगा. सीएसके के MD काशी विश्वनाथन ने कहा कि जहीर एक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं और कई सालों से युवा क्रिकेटरों का मार्गदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 में कदम रखा था और वह बेहतरीन समझ रखने वालों में से एक हैं. हम उन्हें अपने परिवार में शामिल करने के लिए बहुत उत्सुक हैं.

क्या AFG के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? खुद पोस्ट करके दिया ये बड़ा संकेत

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?