IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. अब टीम इंडिया की नजर तीसरे मुकाबले पर है, जहां वह अफगानिस्तान को हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी.
नहीं किया गया था टीम में शामिल
अब इस मैच से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में टीम में जगह नहीं दी थीं. हालांकि, वैभव की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने तीसरे टी-20 मैच में उनके खेलने की संभावनाओं को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब, मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी
वैभव की पोस्ट ने बढ़ाई हलचलसकता है बदलाव
अब सैमसन और अभिषेक दोनों दोनों ही अच्छी फॉर्म में है. यह खिलाड़ी इस फॉर्मेट में रेगुलर खिलाड़ी हैं और यही वजह है कि ये दोनों प्लेयर भी आराम नहीं लेना चाहेंगे. अब ये देखना होगा कि बीते दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद भी मैनेजमेंट वैभव को टीम में शामिल करने का खतरा मौल लेगा या नहीं. इसके अलावा ईशान किशन को रेस्ट देकर टीम में वैभव को मौका दिया जा सकता है और बल्लेबाजी ऑर्डर में भी चेंज किया जा सकता है.
क्या ईशान किशन को मिलेगा आराम?
सैमसन इस समय भारतीय टीम के लिए ओपनिंग के अलावा विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. साथ ही टीम प्रबंधन कोशिश करेगा कि श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को क्रीज पर समय बिताने का मौका मिले. मामला यह है कि शुरुआती दो मैचों में शीर्ष बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की थी और इसकी वजह से निचले क्रम के बल्लेबाजी की मौका नहीं मिल पाया था. यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट चाहता है कि निचले क्रम के बल्लेबाजों को भी खेलने का अवसर मिले.
