BMW Accident: मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. तेज़ रफ़्तार BMW कार डिवाइडर से टकराकर लगभग 75 फीट नीचे गिरने से तीन छात्रों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब चार छात्र मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रहे थे. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. मुंबई कोस्टल रोड करीब 11 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड फ्रीवे है जो दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव को बांद्रा-वर्ली सी लिंक के वर्ली छोर से जोड़ता है.
सभी कर रहे थे BBA की पढ़ाई
मृतकों की पहचान 21 वर्षीय सनाय गुर्जर, 19 वर्षीय आदित्य जकसनिया और 17 वर्षीय धैर्य सेठ के रूप में हुई है. घायल छात्र 23 वर्षीय आदित्य ओसवाल का नायर अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.पुलिस के मुताबिक, कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही थी, तभी तेज़ रफ़्तार की वजह से ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया. BMW कार को सनाय गुर्जर चला रहा था. तेज़ रफ़्तार की वजह से कार पुल से नीचे गिर गई. ये लड़के जुहू के NMIMS कॉलेज के स्टूडेंट थे और PG में रहते थे. ये सभी BBA की पढ़ाई कर रहे थे. ये चारों अहमदाबाद के रहने वाले थे और मरीन ड्राइव गए थे. हादसा तब हुआ जब वे लौट रहे थे. मुंबई में रहने वाले लड़कों के रिश्तेदार पहुंच चुके हैं, जबकि उनके माता-पिता गुजरात से आ रहे हैं.
तेज रफ्तार की वजह से गाड़ी से खोया नियंत्रण
पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. मालूम हो कि मुंबई कोस्टल रोड करीब 11 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड फ़्रीवे है, जो दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव को बांद्रा-वर्ली सी लिंक के वर्ली वाले सिरे से जोड़ता है. पुलिस ने बताया कि BMW कार गुर्जर के परिवार की थी. पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि सनाय गुर्जर ने तेज रफ्तार की वजह से गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पहले कोस्टल रोड की बाहरी दीवार से टकराई और फिर लगभग 75 फ़ीट नीचे गिर गई.
पुलिस ने शुरू की जांच
तारदेव पुलिस स्टेशन की सीनियर इंस्पेक्टर मीना जगताप ने कहा कि कार बहुत तेज़ रफ़्तार में थी. तेज़ रफ़्तार के कारण ड्राइवर गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा. कार कोस्टल रोड की बाहरी दीवार से टकराई और फिर लगभग 75 फ़ीट नीचे गिर गई, जिससे तीन छात्रों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. इंस्पेक्टर मीना जगताप ने बताया कि छात्रों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है. पुलिस ने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.
मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास फैला करंट, बच्ची समेत 2 की मौत, कई घायल
News Source: PTI
