Home मनोरंजन शर्ट उतारी, मेकअप हटाया, सेट पर दिखाई सॉलिड बॉडी…, कैटरीना की कंट्रोवर्सी के बीच सलमान ने ट्रोलर्स को लताड़ा

शर्ट उतारी, मेकअप हटाया, सेट पर दिखाई सॉलिड बॉडी…, कैटरीना की कंट्रोवर्सी के बीच सलमान ने ट्रोलर्स को लताड़ा

by Neha Singh 20 September 2026, 12:21 PM IST
20 September 2026, 12:21 PM IST
Salman Khan

Salman Khan: बिग बॉस 20 का इस बार का ‘शनिवार का वार’ एपिसोड काफी हैरान करने वाला था. शो के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट से जुड़े मुद्दों पर बात करने के साथ-साथ सोशल मीडिया ट्रोल्स और पैपराजी को भी जमकर लताड़ा. एपिसोड के दौरान सलमान खान ने कुछ ऐसा किया जिससे कंटेस्टेंट और दर्शक हैरान रह गए. ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उन्होंने कैमरे के सामने अपनी टोपी उतारी, फिर अपनी टी-शर्ट और फिर अपना मेकअप भी हटा दिया. सलमान का यह अंदाज बिग बॉस के सेट पर पहली बार देखा गया. अब उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कैटरीना कैफ की कंट्रोवर्सी के बीच दिया ट्रोलर्स को जवाब

दरअसल, वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान स्काउट और अरिश्फा के साथ सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बात कर रहे थे. उन्होंने बताया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर आपकी तारीफ करते हैं, तो कुछ लोग छोटी-छोटी बातों पर आपको ट्रोल करने लगते हैं. कभी किसी के मोटापे को टारगेट किया जाता है, तो कभी बढ़ती उम्र या बदलते लुक्स को लेकर कमेंट्स किए जाते हैं. इस दौरान सलमान ने उन महिलाओं का मुद्दा भी उठाया जिन्हें मां बनने के बाद उनके शरीर और लुक्स में आए बदलावों के लिए ट्रोल किया जाता है. सलमान ने यह बात ऐसे समय पर कही है, जब सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ के बदले हुए लुक्स और वजन को उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

पैपराजी को लताड़ा

सलमान खान ने पैपराजी को भी जमकर लताड़ा. उन्होंने कहा कि कभी-कभी फीमेल एक्ट्रेस की पीछे से फोटो और वीडियो लिए जाते हैं, जो बेहद गलत है. सलमान ने सवाल किया कि ऐसे लोगों को मीडिया का क्रेडेंशियल कौन देता है. उन्होंने एक्ट्रेस से यह भी कहा कि अगर कोई पैपराजी ऐसा करता है, तो उन्हें विरोध करना चाहिए. इसके बाद सलमान ने ट्रोल्स को सीधे जवाब देने का फैसला किया. उन्होंने पहले अपनी टोपी उतारी, फिर अपनी टी-शर्ट उतारी और कैमरे के सामने खड़े हो गए.

अपनी फिटनेस से दिया जवाब

सलमान ने ट्रोलर्स को चैलेंज करते हुए कहा कि अगर वे उन्हें ट्रोल ही करना है तो वे क्लोज-अप लें. फिर उन्होंने अपने मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया और अपना मेकअप हटवाया. बिना मेकअप के कैमरे के सामने आने के बाद सलमान ने ट्रोलर्स से कहा कि उन्हें दूसरों पर कमेंट करने से पहले खुद को देखना चाहिए. उन्होंने लोगों से अपने लुक, बॉडी और यहां तक ​​कि अपने माता-पिता और अपनी हेल्थ पर भी ध्यान देने की अपील की. ​​सलमान की पूरी परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है और एपिसोड का यह हिस्सा दर्शकों के बीच वायरल हो रहा है. लोग सलमान को सपोर्ट कर रहे हैं.

Ramayana के गाने ‘जय जय राम’ के लिए Arijit singh ने दिए 200 टेक! हर बार दिखी राम की झलक

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?