Bharat Tiwari Encounter: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की घोषणा की है. राज्य सरकार की तरफ से ये सहायता न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट सामने आने के बाद दी जाएगी. बता दें कि भरत तिवारी की मौत पर सवाल खड़े होने के बाद बिहार सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए थे.
भरत तिवारी मामले की न्यायिक जांच पटना हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. भरत तिवारी 17 जून को भोजपुर में हुए पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे. इस एनकाउंटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसके बाद लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे.
मुख्यमंत्री से मिला था भरत का परिवार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आर्थिक मदद देना का ऐलान एक्स की एक पोस्ट में किया. उन्होंने लिखा कि न्यायिक जांच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी. आपको बताते चलें कि बीते दिनों पहले भरत तिवारी का परिवार मुख्यमंत्री से मिला था और भरत के लिए न्याय की गुहार लगाई थी. कुछ दिनों बाद ही मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.
‘एनकाउंटर गलत था…न्याय जरूर मिलेगा’, भरत तिवारी की फैमली से मिलें मंत्री अशोक चौधरी
पांच गोली मारने की हुई पुष्टि
भरत तिवारी का भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था. उस दौरान भरत को तीन गोली मारने की बात कही गई थी. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोली लगने की पुष्टि हुई थी. भारी हंगामा और परिवार की तरफ से न्याय की गुहार लगाने के बाद रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक न्यायिक जांच कमेटी का गठन किया गया. अब समिति ने रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है और इसके बाद ही आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है.
एक जवान की हो चुकी है गिरफ्तारी
राज्य सरकार इस मामले में लगातार सक्रिय है और अब तक कई अहम कदम उठा चुकी है. पुलिस ने एनकाउंटर में गोली चलाने वाले एसटीएफ जवान अक्षय कुमार को 24 जुलाई को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि मुठभेड़ के दौरान अक्षय कुमार ने ही सबसे पहले गोली चलाई थी.
सुबह-सुबह गोलियों से गूंजी दिल्ली, रंजन पाठक समेत बिहार के 4 गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर
News Source: PTI
