LPU Violence: पंजाब के फगवाड़ा में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैंपस में शनिवार देर रात भारी हंगामा हुआ. छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी की. छात्र सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह को लेकर आक्रोशित थे, जिसमें कहा गया था कि एक यूनिवर्सिटी की लड़की ने रेप के बाद आत्महत्या कर ली. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ पोस्ट में एक स्टाफ मेंबर को इसका दोषी बताया गया. हालांकि पुलिस या यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए हैं जिनमें बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा होकर घटना के खिलाफ प्रदर्शन करते दिख रहे हैं.
प्रदर्शन कर रहे छात्र यूनिवर्सिटी गेट के बाहर पहुंचे, वहां तोड़फोड़ की और फिर धरना दिया. उन्होंने चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे को ब्लॉक कर दिया. हालांकि पंजाब पुलिस ने अभी तक ऐसी किसी भी घटना या शिकायत की पुष्टि नहीं की है और जांच कर रही है. फिलहास सोशल मीडिया पर आगजनी के कई वीडियोज सामने आए हैं.
सोशल मीडिया पोस्ट की जांच
पुलिस के मुताबिक, कपूरथला के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस गौरव तुरा रात में मौके पर पहुंचे. पुलिस ने छात्रों से बात करके हालात को काबू में लाने की कोशिश की. अधिकारियों के मुताबिक, अभी सबसे जरूरी बात यह पता लगाना है कि सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज कहां से आया और उसमें किए गए दावे कितने सच हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि छात्रा के साथ सच में कोई हादसा हुआ या पूरा विवाद किसी अफवाह की वजह से हुआ. अभी जांच चल रही है.
2000 छात्रों ने किया प्रदर्शन
पुलिस ने कहा कि स्टूडेंट्स ने दंगा और तोड़-फोड़ कर यूनिवर्सिटी की प्रॉपर्टी को काफी नुकसान पहुंचाया. उन्होंने नेशनल हाईवे को भी ब्लॉक कर दिया, लेकिन हाईवे अब खुल गया है. पुलिस के मुताबिक, हालात काबू में कर लिए गए हैं. पुलिस का कहना है कि गर्ल्स हॉस्टल के पास शुरू हुए प्रोटेस्ट में करीब 2,000 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया. इसके बाद, स्टूडेंट्स ने कैंपस में तोड़-फोड़ की, प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया, खिड़कियां तोड़ीं, ईंटें और गमले फेंके और कैंपस के अंदर की बिल्डिंग्स के कुछ हिस्सों में आग लगा दी.
चॉकलेट का लालच, फिर छत पर ले जाकर छेड़छाड़! अहमदाबाद में 8 साल की बच्ची के मामले में पड़ोसी गिरफ्तार
