Gujarat News: अहमदाबाद के शाहपुर इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पड़ोस में रहने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से बच्ची को नाश्ता, टॉफी, बिस्किट और चॉकलेट का लालच देकर छत पर ले जाता था और वहां उसके साथ अनुचित हरकत करता था.
बच्ची गणपति आरती में शामिल होने गई थी
शिकायत के मुताबिक, 23 सितंबर की शाम बच्ची गणपति आरती में शामिल होने गई थी. रात करीब 9:15 बजे जब वह घर लौटी तो उसकी मां ने उसके कपड़ों की स्थिति और हाथ में मैगी के दो पैकेट व फ्रूटी देखकर सवाल किया. बच्ची से पूछताछ करने पर उसने बताया कि ये सामान पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने उसे दिए थे. इसके बाद मां ने बच्ची से विस्तार से पूछताछ की. शिकायत के अनुसार, बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति उसे दुकान से नाश्ता दिलाने का कहकर छत पर ले जाता था. आरोप है कि पिछले 4-5 दिनों से शाम के समय आरोपी बच्ची को इसी तरह छत पर ले जा रहा था.
गर्दन पर चाकू रखकर तीनों हैवानों ने किया दुष्कर्म, FIR में नाबालिग ने बयां किया खौफनाक शाम का दर्द
बच्ची को छत पर ले जाने का आरोप
आरोपी, बच्ची को खाने-पीने की चीजों का लालच देकर छत पर ले जाता था. आरोप है कि वहां वह बच्ची के साथ अनुचित हरकत करता और बाद में उसे नाश्ता दिलाता था. 23 सितंबर को भी बच्ची को छत पर ले जाने का आरोप लगाया गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद बच्ची की मां ने अपने पति को पूरी घटना बताई. इसके बाद दोनों शाहपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शाहपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर 38 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी बच्ची के पड़ोस में ही रहता है.
पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही
DCP जोन-2 IPS भरत राठौड़ के अनुसार, आरोपी पर बच्ची को टॉफी, बिस्किट और चॉकलेट समेत खाने-पीने की चीजों का लालच देकर कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है. बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है और FSL जांच तथा मेडिकल रिपोर्ट से जुड़ी प्रक्रिया भी जारी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना कितने समय से चल रही थी और इसमें आरोपी की भूमिका से जुड़े अन्य तथ्य क्या हैं. नाबालिग बच्ची से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस जांच के दौरान संबंधित कानूनी प्रावधानों और बाल संरक्षण से जुड़े नियमों के तहत कार्रवाई कर रही है.
बिहार के बांका में भी लड़की से बदतमीजी, गुंडों ने चप्पल से मारा, पुलिस ने 6 के खिलाफ किया केस दर्ज
