Nitin Nabin: भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए रविवार को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया.
Nitin Nabin: भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए रविवार को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया. भाजपा संसदीय बोर्ड ने नबीन को इस पद के लिए चुना. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक अधिसूचना में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को तत्काल प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. नबीन की नियुक्ति पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी है. मोदी ने कहा कि नबीन के पास संगठन का लंबा अनुभव है. विधायक और मंत्री के रूप में नबीन का शानदार रिकार्ड है. भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगा. पार्टी की ओर से इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है. नबीन कायस्थ समाज से आते हैं.

बिहार में सड़क निर्माण मंत्री हैं नबीन
नबीन भाजपा नेता किशोर सिन्हा के बेटे हैं. नितिन नबीन पांच बार के विधायक हैं. मौजूदा वक्त में वह पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. बांकीपुर से इस बार नितिन नबीन पांचवीं बार विधायक बने हैं. नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी भी हैं. बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन कायस्थ समुदाय से आते हैं. 45 साल के नबीन सड़क निर्माण मंत्री हैं. बता दें कि यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 यानी रविवार से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. इस संबंध में पार्टी की ओर से औपचारिक संगठनात्मक आदेश जारी किया गया है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यह नियुक्ति भाजपा के संसदीय बोर्ड की तरफ से की गई है. आदेश में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन मंत्री बिहार सरकार को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

पहली बार साल 2006 में दर्ज की जीत
भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना में जन्मे हैं. उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे हैं. बता दें कि पिता के निधन के बाद नबीन सक्रिय रूप से चुनावी राजनीति में आए. चुनाव लड़ने से पहले नितिन नबीन भाजयुमो में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं. उन्होंने पहली बार साल 2006 में उपचुनाव में जीत दर्ज की थी. इसके बाद उन्होंने 2010, 2015, 2020 और अब 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में लगातार विजय हासिल की. हाल ही में संपन्न हुए 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन ने 98,299 वोट हासिल करके आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी को 51 हजार से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हराया है.
दिलीप जायसवाल ने दी बधाई
नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार भाजपा अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि आज भाजपा के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है कि बिहार के एक नेता को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. मैं नितिन नबीन को बधाई देता हूं. वहीं बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं भाजपा का धन्यवाद करता हूं. बिहार से नितिन नबीन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर मनोनीत हुए हैं. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. नितीन नबीन के नेतृत्व में बिहार के साथ-साथ पूरे देश में भाजपा मजबूती के साथ खड़ी होगी.
ये भी पढ़ेंः UP BJP को मिला नया कप्तान: पंकज चौधरी के हाथों में पार्टी की कमान, गोरखपुर बना सत्ता का केंद्र
