Gujarat News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त जारी की. इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की गई. इसके अलावा उन्होंने 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया. इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभ हैं. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हमेशा किसानों के कल्याण और उन्हें सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाती रही है.
दो एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
इसके अलावा, पीएम मोदी ने अहमदाबाद (साबरमती)-वाराणसी एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचराजी-साबरमती मेमू ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई. इस ट्रेनों से लोगों को काफी राहत मिलेगी और उनका सफर भी आसान होगा. सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के लोगों के लिए यह हैरानी की बात होगी कि यहां इस कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग ‘चारपाइयों’ पर बैठे हैं. बनासकांठा ने हमारे गांवों की परंपराओं को फिर से जीवित किया है. अगर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को इसके बारे में बताया जाता, तो वे इसे एक विश्व रिकॉर्ड के रूप में स्वीकार कर लेते.
हमारे अन्नदाता मजबूत स्तंभों में से एक
पीएम मोदी ने कहा कि आज, देश के किसानों के खातों में PM-KISAN की एक और किस्त पहुंच गई है. हमारे किसान, हमारे ‘अन्नदाता’, हमारे देश के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं. साथ ही उन्होंने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उर्वरकों की कीमतों में भारी उछाल आया था, लेकिन किसानों के कल्याण के लिए समर्पित हमारी सरकार ने इस मूल्य वृद्धि का बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया. सरकार ने इस पर 16 लाख करोड़ रुपये खर्च किए. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि खेती हमारी संस्कृति है. हमने खेती और पशुपालन को तकनीक से जोड़ा है. आज किसानों को 26 करोड़ से ज़्यादा सॉइल हेल्थ कार्ड (मृदा स्वास्थ्य कार्ड) मिल चुके हैं. साथ ही पशुपालन हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक अहम हिस्सा है. इसमें हमारी बहनों की बहुत बड़ी भागीदारी है. पिछले एक दशक में हमने पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में भी विज्ञान और तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया है.
राजनीतिक जीवन 25 वर्ष पूरे किए
मालूम हो कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीतिक जीवन में 25 वर्ष कर लिए हैं. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे यह कल की ही बात हो, जब मैंने अक्टूबर 2001 में मुख्यमंत्री पद की पहली बार पद की शपथ ली थी. तब आप लोगों ने मुझ पर बहुत प्यार बरसाया था.
सपा-कांग्रेस में जल्द होगा समझौता, UP कांग्रेस प्रभारी ने गठबंधन को लेकर जताई बड़ी उम्मीद
जिले के सभी किसान जुड़े
इसी बीच प्रधानमंत्री कहते हैं कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से देश भर के सभी जिलों के किसान हमारे साथ जुड़े हुए हैं. गुजरात के हर गांव के किसान भी हमारे साथ जुड़े हैं. किसानों के लिए आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री भी शामिल हो रहे हैं. मैं उन सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं. वहीं, लोगों को चारपाइयों पर बैठे देख पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश के लोगों के लिए एक अद्भुत नजारा होगा. बनासकांठा के लोगों ने आज भी गांव की इस बेहतरीन परंपरा को जीवित रखा है. अगर आपने पहले ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम को बता दिया होता, तो वे जरूर इसे आज एक रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज कर लेते.
85 प्रतिशत से ज्यादा छोटे किसान
वहीं, प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आजादी के बाद इन छोटे किसानों की जरूरतों को कभी समझा नहीं गया और न ही उन पर ध्यान दिया गया. उनसे कभी उनकी समस्याओं के बारे में पूछा तक नहीं गया, जबकि देश के कुल किसानों में 85 प्रतिशत से ज्यादा छोटे किसान हैं. हमारी सरकार ने ही इन किसानों की परवाह की है और PM-KISAN योजना के जरिए उन्हें आर्थिक मदद दी है. साथियों, पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक अनिश्चितता के बीच खाद की कीमतों में भारी उछाल आया है. लेकिन किसानों के कल्याण के लिए समर्पित हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि इसका बोझ उन पर न पड़े.
दीपावली पर किसानों को बड़ा तोहफा : मोदी जारी करेंगे PM-किसान योजना की 24वीं किस्त
News Source: ANI
