Home Top News UP विधानसभा चुनाव को लेकर BJP की तैयारी शुरू, अपने गढ़ को बचाने में जुटी; जानें क्या है प्लान?

UP विधानसभा चुनाव को लेकर BJP की तैयारी शुरू, अपने गढ़ को बचाने में जुटी; जानें क्या है प्लान?

by Kamlesh Kumar Singh 17 June 2026, 5:58 PM IST (Updated 18 June 2026, 10:49 AM IST)
17 June 2026, 5:58 PM IST (Updated 18 June 2026, 10:49 AM IST)
Preparations BJP UP assembly elections

UP Election : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भले ही अगले वर्ष होना है लेकिन बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है. पिछले विधानसभा चुनाव से अलग इस बार नए ढंग से संगठन का ढांचा पार्टी तैयार कर रही है, ताकि चुनाव प्रचार अभियान में ज्यादा से ज्यादा अनुभवी कार्यकर्ताओं का उपयोग किया जा सके.

अपने गढ़ को बचाने में जुटी बीजेपी

बीजेपी अपने सबसे बड़े गढ़ को बचाने और पिछली बार के मुकाबले ज्यादा से ज़्यादा सीट जीतने के लिए इस बार बिल्कुल नए ढंग से संगठन को चुस्त दुरुस्त करने में जुट गई हैं. पार्टी सूत्रों की माने तो इस बार उत्तर प्रदेश संगठन की कमान किसी एक संगठन मंत्री के हाथ में नहीं रहेगा, बल्कि पूरे प्रदेश को 8 क्षेत्रीय जोन में बांट कर संगठन के अनुभवी लोगों को प्रभारी बनाए जाने की तैयारी है. साथ ही पार्टी हर 3 लोकसभा क्षेत्र का भी एक प्रभारी बनाये जाने की कोशिश हो रही है. इसके लिए दूसरे राज्य के सांसदो को जिम्मेदारी दी जाएगी. इसके साथ-साथ अभियान चलाने के लिए पार्टी पूरे प्रदेश को 22 उप जोन में भी बांटने की तैयारी की है जिसकी जिम्मेदारी भी दूसरे राज्य के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं को दी जाएगी.

बंगाल-महाराष्ट्र के बाद अब UP की बारी? ओमप्रकाश राजभर का दावा- पूरी समाजवादी पार्टी टूटने की कगार पर

बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले

पार्टी सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर सोमवार को हुई BJP और RSS की महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश संगठन को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए. इसके साथ-साथ क्षेत्रीय अध्यक्षों की जिम्मेदारी भी इस बार बढ़ाई जाने पर बातचीत हुई है. तय फैसले के मुताबिक, नए क्षेत्रीय अध्यक्ष भी नियुक्त किए जाएंगे. आठों अलग-अलग जोन ने संगठन के अलग अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी, जिसमें पार्टी के वर्तमान और पूर्व महासचिव भी शामिल हों सकते है.

क्या समय से पहले चुनावी प्रक्रिया होगी शुरू?

मिली जानकारी के मुताबिक काशी, अवध,पश्चिम, मध्य, ब्रज, गोरखपुर, बुंदेलखंड में अध्यक्ष के साथ साथ प्रभारी भी बनाए जाएंगे. सभी पदाधिकारी को चुनावी तैयारी इस ढंग से करने की हिदायत दी गई है कि अगर समय पूर्व भी चुनाव हो जाए तो अभियान में कोई कमी ना रहे. सूत्रों के मुताबिक जनगणना और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चुनाव की प्रक्रिया समय से 30 दिन पहले शुरू होने की संभावना है. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिये बीजेपी में 22 जून से बैठकों का दौर शुरू होने वाला है जो दिल्ली से लेकर चुनावी राज्यों में अलग-अलग समय पर होगा, जिसमें बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन मत्री वी एल संतोष और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

UP Politics: क्या यूपी में योगी और मौर्य की जंग खत्म, किसकी हुई हार?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?